अन्य खेल - पेज 5
फॉर्मूला 1 चैंपियन लैंडो नॉरिस ने बताया है कि मैकलारेन (पपाया टीम) के साथ कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने से पहले उनके पास दूसरे ऑफर भी थे। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत, ब्रिटेन के ड्राइवर नॉरिस 2030 के आखिर तक 'पपाया टीम' के लिए रेस करेंगे।
भारत के किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। श्रीकांत ने दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी कनाडा के विक्टर लाई को हराया।
विंबलडन चैंपियन और नंबर 6 सीड लिंडा नोस्कोवा ने लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में थाईलैंड की लैनलाना तारारुडी को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन के तीसरे राउंड में जगह बना ली।।
कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन 2026 के पुरुष एकल के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। तीसरा यूएस ओपन जीतने की कोशिश कर रहे अल्काराज ने जैमे फारिया को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई।
दुनिया की नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सबालेंका ने रूस की पोलिना इयात्सेंको को 6-1, 6-1 से हराया।
साक्षी मलिक की गिनती भारत की सबसे दिग्गज महिला पहलवानों में की जाती है। वह ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाली पहली महिला रेसलर रहीं।
कोको गॉफ ने यूएस ओपन के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। गॉफ ने जेनेप सोनमेज को 6-3, 6-4 से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई।
पहलवान विनेश फोगाट की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से जवाब मांगा है। याचिका में फोगाट ने अपने खिलाफ जारी 'शो-कॉज नोटिस' और अनुशासनात्मक कार्रवाई को चुनौती दी।
इंजरी की वजह से लंबे समय से टेनिस कोर्ट से बाहर रहे कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन एकल में शानदार वापसी की है। अल्काराज ने अपने शुरुआती मैच में रोमन सफीउलिन को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया।
इगा स्वियाटेक ने ग्रैंड स्लैम के शुरुआती राउंड में वांग जियायू पर सीधे सेटों में जीत हासिल करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई। वहीं, अमांडा अनिसिमोवा, लिंडा नोस्कोवा और कैरोलिना मुचोवा भी महिला एकल में आगे बढ़ीं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


