किचन की इन 6 चीजों से पाएं ग्लोइंग स्किन और स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी, भाग्यश्री ने मैजिक वाटर के फायदे
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया 'मैजिक वॉटर', जिसमें उन्होंने एक आसान और फायदेमंद ड्रिंक बताई है। साथ ही, उसके पीने के फायदे भी बताए।
मुंबई, 17 फरवरी। अभिनेत्री भाग्यश्री हेल्दी डाइट और फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर इससे जुड़े वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस भी हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर प्रेरित हो सकें। मंगलवार को उन्होंने एक स्पेशल हेल्थ टिप दी, जिसका नाम है 'मैजिक वॉटर'।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक आसान और फायदेमंद ड्रिंक बताई है। साथ ही, उसके पीने के फायदे भी बताए। अभिनेत्री ने बताया कि इसको पीने से ग्लोइंग स्किन, स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी और वजन कम करने में मदद मिलती है।
वे बताती हैं कि किचन में आसानी से मिलने वाली कुछ सामग्री से यह बनाया जा सकता है। इस मैजिक वॉटर को बनाने के लिए आप दालचीनी (दालचीनी), लौंग, इलायची, तेज पत्ता, पुदीना और चक्र फूल लें। इन सबको गुनगुने पानी में डालकर लगभग 8 घंटे तक भिगोकर रखें। सुबह उठकर इस पानी को पीएं।
अभिनेत्री ने इन सभी सामग्री के फायदे भी बताए हैं। वे कहती हैं, "दालचीनी और लौंग इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं। वहीं, पुदीना और इलायची शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पाचन को बेहतर करते हैं। तेज पत्ता और चक्र फूल शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करते हैं और सूजन को कम करते हैं। कुल मिलाकर यह पानी अंदरूनी हेल्थ को सुधारता है, जिससे बाहर से भी त्वचा चमकदार और फ्रेश दिखती है।
भाग्यश्री ने लिखा, "मैजिक वाटर। आपकी किचन की आसान चीजें आपके शरीर को बदल सकती हैं। यह आसान तरीका आजमाएं और बताएं कि इनमें से कौन सा आपके लिए असरदार रहा। इसे गुनगुने पानी में भिगोकर लें। नियमित रूप से 2 हफ्ते तक इसे अपनाएं और बदलाव देखें।"
भाग्यश्री शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव सांगली के राजा थे। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया और बाद में हिमालय दासानी से शादी करने के बाद मनोरंजन जगत से ब्रेक ले लिया।
Source: IANS