उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले; नए SSP नियुक्त
उत्तराखंड शासन ने 17 IPS अधिकारियों के तबादले किए। मंजूनाथ टीसी, अर्पण यदुवंशी, मणिकांत मिश्रा और सरिता डोबाल समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली।
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले; नैनीताल, पौड़ी और टिहरी को मिले नए SSP
देहरादून, 25 नवंबर । उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 25 नवंबर 2026 को गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी शासनादेश के तहत कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) को बदल दिया गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवा में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया एसएसपी बनाया गया है।
इसी तरह ऊधमसिंह नगर में एसपी अभिसूचना के पद पर तैनात मणिकांत मिश्रा को जिले का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। पौड़ी के नए एसएसपी देवेंद्र पींचा होंगे, जो इससे पहले 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में सेनानायक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है। वहीं, सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात सरिता डोबाल को टिहरी का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
इन 17 IPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है:
-
मंजूनाथ टीसी: एसएसपी नैनीताल से सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
-
पंकज भट्ट: सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से सेनानायक, आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव।
-
मणिकांत मिश्रा: एसपी अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंह नगर।
-
अमित श्रीवास्तव-I: एसपी, सीआईडी सेक्टर देहरादून-I से एसपी अभिसूचना।
-
श्वेता चौबे: एसएसपी टिहरी से सेनानायक, आईआरबी द्वितीय।
-
अमित श्रीवास्तव-II: एसपी पुलिस मुख्यालय से एसपी चमोली।
-
देवेंद्र पींचा: सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से एसएसपी पौड़ी।
-
अर्पण यदुवंशी: सेनानायक, एसडीआरएफ से एसएसपी नैनीताल।
-
विशाखा अशोक भदाणे: सेनानायक, आईआरबी द्वितीय से एसपी पुलिस मुख्यालय।
-
अजय गणपति कुमार: एसपी ऊधमसिंह नगर से सेनानायक, एसडीआरएफ।
-
सुरेश पंवार: एसएसपी पौड़ी से एसपी, सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय।
-
जितेंद्र मेहरा: एसपी बागेश्वर से एसपी पुलिस मुख्यालय।
-
सरिता डोबाल: एसपी, सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय से एसएसपी टिहरी।
-
हरीश वर्मा: सेनानायक, आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव से सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
-
सुरजीत पंवार: एसपी चमोली से एसपी पुलिस मुख्यालय।
-
शाहजहां जावेद खान: अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय से एसपी अग्निशमन सेवा।
-
जगदीश चंद्र: एसपी नगर, नैनीताल से एसपी बागेश्वर।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
शासनादेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
यह स्थानांतरण आदेश सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी किया गया है। इस फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों के पुलिस नेतृत्व के साथ-साथ विभिन्न पुलिस इकाइयों की कमान भी नए अधिकारियों के हाथों में होगी।
Source: The News Com Network