ईरान ने इजरायल के खिलाफ ऑपरेशन रोकने का किया ऐलान

तेहरान, 8 जून । ईरान की मुख्य मिलिट्री कमांड, खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने इजरायल के खिलाफ सोमवार को ईरानी सेना के ऑपरेशन बंद करने की घोषणा की है।

ईरान की अर्धसरकारी न्यूज एजेंसी फारस के अनुसार, ईरानी मुख्य मिलिट्री कमांड, खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने बयान में चेतावनी दी कि दक्षिणी लेबनान समेत इजरायल के किसी भी आक्रमण और गलत काम का कठोर और कुचलने वाला जवाब मिलेगा।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हमारी प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारे लोगों की शांति है। हम देश के अधिकारों की पूरी ताकत से रक्षा करेंगे और किसी भी खतरे के सामने पीछे नहीं हटेंगे। कूटनीति और रक्षा देश की ताकत के दो हिस्से हैं; हमने न तो मैदान छोड़ा है और न ही बातचीत की टेबल। खुदा ने चाहा तो एकता और समझदारी के साथ, ईरान इस मुश्किल से भी जीतेगा।"

हेडक्वार्टर ने कहा कि दक्षिणी लेबनान और लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिण में दहिह जिले में इजरायली हमलों के बाद लेबनानी लोगों के समर्थन में ईरानी सेना ने कार्रवाई की। इसने अमेरिका पर इजरायली ऑपरेशन का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि इजरायल को ईरान के जवाब से सबक सीखना चाहिए था।

स्थानीय मीडिया ने एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया कि इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर ईरान पर अपने हमले रोक दिए।

ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में, इजरायली सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें दक्षिण-पश्चिमी प्रांत खुज़ेस्तान की एक पेट्रोकेमिकल कंपनी भी शामिल है। इससे पहले, तस्नीम न्यूज एजेंसी ने ईरानी सेना के सूत्रों के हवाले से कहा था कि ईरान इजरायल के साथ लंबे समय तक चलने वाले युद्ध और अमेरिका के हितों को "झटका" देने के लिए तैयार है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement