दुनिया
यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरआरएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि 2047 में भारत भौतिक रूप से समृद्ध और आध्यात्मिक रूप से विश्व का नेतृत्व करने वाला होगा।।
नेपाल और भारत की सीमा पर इन दिनों हलचल बढ़ी हुई है। बालेंद्र शाह के नेतृत्व में नेपाल में भारत से आने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी को लेकर जो नए नियम लागू किए हैं, उससे लोगों में काफी नाराजगी है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत और वियतनाम की अपनी दो-देशों की यात्रा से स्वदेश लौट आए हैं, जहां उन्होंने मध्य-पूर्व संघर्ष से उत्पन्न अनिश्चितताओं से निपटने के लिए ऊर्जा और आपूर्ति शृंखलाओं में रणनीतिक सहयोग के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया है।।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव खत्म करने को लेकर ईरान की सोच और सुझाव वहां पहुंचाएंगे। यह जानकारी अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'तस्नीम'ने दी है।
भारत, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन का मुकाबला करने की अमेरिकी रणनीति में एक अहम स्तंभ के तौर पर उभर रहा है। अमेरिकी सेना के शीर्ष नेतृत्व ने भारत के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों और तालमेल को खास तौर पर रेखांकित किया है।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने आने वाले वर्षों के लिए अपनी नई स्पेस रणनीति के तीन बड़े लक्ष्य तय किए हैं, जिनमें 2028 तक इंसानों को फिर से चंद्रमा पर भेजना, वहां स्थायी बेस बनाना और लो-अर्थ ऑर्बिट में कमर्शियल गतिविधियों का विस्तार करना शामिल हैं।
अमेरिका की कांग्रेस में अहम खनिजों की आपूर्ति को सुरक्षित करने के मुद्दे पर तीखा राजनीतिक मतभेद देखने को मिला। लॉ मेकर्स उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि इन खनिजों पर चीन का बढ़ता दबदबा देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।
अमेरिका में इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर विवाद के बीच शीर्ष डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकारी जवाबदेही कार्यालय (जीएओ) से जांच कराने की मांग की है।
ईरान से जुड़े तनाव के कारण जेट ईंधन (हवाई जहाज का ईंधन) की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। इसका असर अमेरिकी एयरलाइनों पर पड़ रहा है।
अमेरिका ने चीन में स्थित एक रिफाइनरी और ईरान के तेल कारोबार से जुड़े कई जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसका मकसद ईरान की तेल से होने वाली कमाई पर दबाव बढ़ाना है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


