दुनिया - पेज 129
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की।
-
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है। नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच अलग-अलग मोर्चों पर तालमेल बनाए रखने पर सहमति जताई।
-
अमेरिका के दो वरिष्ठ रिपब्लिकन लॉ मेकर्स ने कैलिफोर्निया स्थित 'जून फोर्थ मैसेकर मेमोरियल म्यूजियम' में हुई तोड़फोड़ के मामले में चीन की संभावित भूमिका की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि यह सिर्फ सामान्य तोड़फोड़ का मामला नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे चीन या चीन समर्थित लोगों का हाथ होने की भी आशंका है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वहां के विपक्ष के नेता एंगस टेलर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।
-
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलियाई नेताओं के साथ हुई बातचीत में भारतीय छात्रों की वीजा प्रक्रिया में हुए बदलाव और आवेदन निपटाने में हो रही देरी को लेकर चिंताओं पर भी चर्चा हुई।
-
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात के दौरान चीन की ओर से हाल ही में दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में किए गए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण का मुद्दा उठाया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी पुष्टि की।
-
दक्षिण चीन के क्वांगशी चुआंग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिंग में आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग से मिली खबर के अनुसार, नाननिंग के ल्यूलान जलाशय बांध के टूटने समेत इस दौर की बाढ़ में क्यांगशी में कुल 39 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग लापता है।
-
बुधवार को अमेरिका द्वारा लगातार दूसरे दिन भी हमले जारी रखने के बाद, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने संयुक्त राज्य अमेरिका को कड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि होर्मुज स्ट्रेट का संचालन ईरान की शर्तों के अनुसार होगा, न कि अमेरिकी धमकियों के आधार पर।
-
भारत-रूस आतंकवाद निरोधक संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित में सीमा पार आतंकवाद और आतंकियों द्वारा नई तकनीक के दुरुपयोग पर चर्चा हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और रूस के उप विदेश मंत्री दिमित्री ल्यूबिंस्की ने की।
-
'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा लोग जुटे। प्रधानमंत्री ने इस उत्साह, उमंग और उल्लास के लिए मेलबर्नवासियों का आभार जताया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.