दुनिया - पेज 130
क्यूबा ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उस बयान को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि वाशिंगटन द्वीप पर तेल की सप्लाई नहीं रोकता है। क्यूबा ने इसके जवाब में उस अमेरिकी उपाय का हवाला दिया है जिसके तहत क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाले देशों पर जुर्माना लगाया जाता है।
अमेरिका के वरिष्ठ लॉमेकर्स और नीति विशेषज्ञों ने कड़ी चेतावनी दी है कि तुर्की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था से लगातार दूर होता जा रहा है। अगले महीने अंकारा में होने वाले अहम नाटो शिखर सम्मेलन से पहले राजनीतिक दमन, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख ने जापोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) के पास रूसी कर्मियों के कथित तौर पर घायल होने के बाद अधिकतम सैन्य संयम और स्थानीय युद्धविराम का पूर्ण पालन करने का आह्वान किया है।।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने हिज्बुल्लाह की ओर हमले किए जाने का दावा किया है। आईडीएफ ने कहा है कि हिज्बुल्लाह की ओर से इजराइली वायुसेना के विमानों को निशाना बनाकर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें दागी गईं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ टकराव खत्म होने के करीब है और उन्होंने ऐलान किया कि तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को 'किसी न किसी तरह' रोका जाएगा।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने अमेरिका के साथ बातचीत में लेबनान का इस्तेमाल 'मोल-भाव के मोहरे' के रूप में करने के लिए ईरान की कड़ी आलोचना की है। साथ ही, उन्होंने हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम की भी आलोचना करते हुए कहा कि लेबनान के लोग युद्ध से थक चुके हैं और शांति से जीने के हकदार हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने ब्रिटेन, डेनमार्क और कुवैत को लगभग 3 अरब डॉलर के संभावित विदेशी सैन्य सौदों को मंजूरी दे दी है। इनमें लंबी दूरी की मारक मिसाइलें, विमान सुरक्षा प्रणाली और ड्रोन-रोधी प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट की ओर बढ़ रहे ईरान के चार हमलावर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। इसके साथ ही, अमेरिका सेना ने ईरान के तटीय रडार ठिकानों पर हमले किए हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़े हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वहां की स्थिति अच्छी दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।
भारत और ग्रीस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श (फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन) के 14वें दौर की बैठक में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर भी सहमति जताई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


