दुनिया - पेज 143
संयुक्त राष्ट्र की मौसम और जलवायु एजेंसी ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ वर्षों में गर्मी और बढ़ेगी। वैश्विक तापमान में पहले मुकाबले ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज होगी जिससे पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे।
अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका और भारत के रिश्ते कमजोर हुए हैं। उन्होंने इसका कारण व्हाइट हाउस के भीतर गलत सलाह को बताया और कहा कि नई दिल्ली के साथ भरोसा फिर से बनाने के लिए असली और ईमानदार कोशिश की जरूरत है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित धमकी के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। इस बयान के बाद ईरान ने ओमान के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखने की बात कही है।
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में रह रहे और एमवी होंडियस में यात्रा कर चुके छह क्रूज यात्रियों की क्वारंटीन अवधि जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार ऐसा ऐहतियातन किया गया।
चीन के मध्य हेनान प्रांत में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक्सप्रेसवे पर एक यात्री वैन सेमी-ट्रेलर ट्रक से टकरा गई।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है। सोमवार को भी ईरानी बोट्स को निशाना बनाया गया था।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत यात्रा को अपने राजनीतिक जीवन के सबसे खास अनुभवों में से एक बताया है। ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल्द ऑस्ट्रेलिया दौरे का भी संकेत दिया।
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं। इन चर्चाओं में विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने और पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
इजरायल की सेना ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान के टायर शहर के निवासियों को इलाका खाली करने का आदेश जारी किया।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि इबोला वायरस से होने वाले संक्रमण के मामलों को अमेरिका में आने से रोकने के लिए ट्रंप प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के बढ़ते मामलों को लेकर बढ़ती चिंता के बीच विदेश मंत्री ने यह बात कही।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


