दुनिया - पेज 153
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित जी7 समिट के दौरान मुलाकात की। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी के मुद्दों पर चर्चा हुई।
-
अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में अगले चरण की बातचीत के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल इकट्ठा हुए। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि अमेरिका की धमकियों के बाद ईरान ने स्विट्जरलैंड में चल रही बातचीत में अमेरिका, कतर और पाकिस्तान के साथ चार-पक्षीय बातचीत में अपनी भागीदारी रोक दी है।
-
स्विट्जरलैंड के विदेश मामलों के संघीय विभाग (एफडीएफए) ने यूएस-ईरान की ओर से 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते तक पहुंचने के उद्देश्य से तैयार किए गए रोडमैप का स्वागत किया। विभाग ने मध्यस्थों की ओर से जारी संयुक्त बयान का भी स्वागत किया।
-
ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा प्रतिनिधि गदीर नेजामी ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यह महत्वपूर्ण बैठक 22-23 जून को आयोजित की जा रही है और इसमें सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी क्षेत्रीय तथा वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
-
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के लिए परमाणु हथियार संपन्न होना अब कठिन है। उन्होंने इसकी वजह 20 वैज्ञानिकों की मौत को बताया।
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फिलहाल, उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर जो टिप्पणी की, उसकी खूब चर्चा हो रही है।
-
कतर के मुख्य प्राकृतिक गैस निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए एक धमाके में कम से कम 54 लोग घायल हो गए, जबकि 18 अन्य लोग लापता हैं।
-
अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को स्विट्जरलैंड में रविवार देर रात तक बातचीत जारी रही। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बातचीत अभी भी जारी है और भरोसा जताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा शुरू की गई बातचीत से ईरान के परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज स्ट्रेट और लेबनान में नाजुक सीजफायर पर भी बातचीत जारी है।
-
अमेरिका के 20वें व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर इस हफ्ते वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और दूसरे वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से बातचीत के लिए भारत आएंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वह ग्रीर का स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।
-
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संवेदनशील एवं अत्यंत महत्वपूर्ण कूटनीति का मुख्य चेहरा बनकर उभरे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच चल रही इस उच्च स्तरीय वार्ता की कमान संभाली है, जो मध्य पूर्व के समीकरणों को एक नया आकार दे सकती है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.