दुनिया - पेज 151
-
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के साथ शांति प्रस्ताव को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिका अपने खाड़ी सहयोगियों के साथ मिलकर ईरान के साथ शांति के लिए एक रूपरेखा को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर आधारित अपनी व्यापार नीतियों का बचाव किया है। उन्होंने पेंसिल्वेनिया में ट्रक बनाने वाली फैक्ट्री के कर्मचारियों से कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी से अमेरिकी उद्योग को फिर से मजबूती मिल रही है और कंपनियों को अमेरिका में फैक्ट्रियां लगाने के लिए बढ़ावा मिल रहा है।
-
अमेरिकी संसद के डेमोक्रेट सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विदेशी वित्तीय हितों को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में दखल देने की इजाजत दी। उनका दावा है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ट्रंप परिवार के क्रिप्टोकरेंसी व्यवसाय में भारी निवेश करने के बाद प्रशासन से कई अनुकूल फैसले हासिल किए।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम पर उच्चतम स्तर की जांच के लिए राजी हो गया है। ट्रंप ने कहा कि इसी वजह से होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और ईरान को मानवीय सहायता के लिए सीमित आर्थिक राहत दी जाएगी।
-
कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी गैस संयंत्र में हुए धमाके ने 12 भारतीय नागरिकों की जान ले ली। भारत ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से पार्थिव शरीर को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है।
-
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मध्य पूर्व संघर्ष से पैदा हुई दिक्कतों को दुनिया के लिए बड़ा झटका करार दिया। उन्होंने कहा है कि इसने अब तक के सबसे बड़े ऊर्जा झटके को जन्म दिया है।
-
इंगा रुगिनिएने ने नौ महीने से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बाद मंगलवार को लिथुआनिया के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि निवर्तमान कैबिनेट ने मंगलवार को अपनी आखिरी बैठक की, जिसमें मंत्रियों ने सर्वसम्मति से अपने इस्तीफे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
-
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को कहा कि ब्रिक्स केवल देशों के समूह से कहीं ज्यादा है। उन्होंने इसे दुनिया की लगभग आधी आबादी का एक सामूहिक घर बताया, जिसकी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में "खास भूमिका" है।
-
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी व चीन में भारत के राजदूत के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। चीन में भारत के राजदूत विक्रम के. दोरईस्वामी नई दिल्ली में सेना प्रमुख से मुलाकात के लिए पहुंचे थे।
-
यह भारतीय तटरक्षक बल की ऑपरेशनल क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि का एक प्रतीक है। इस ऐतिहासिक अवसर पर एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों तथा स्थानीय प्रशासन एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.