दुनिया - पेज 162
नॉर्वे रविवार को 212वां संविधान दिवस मना रहा है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने नॉर्वेजियन समकक्ष एस्पेन बार्थ ई दे को इस ऐतिहासिक दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
फिलिस्तीन में हमास के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर इजरायल का विरोध अब मनोरंजन के मंच तक पहुंच चुका है। वियना में आयोजित यूरोविजन सॉन्ग 2026 कॉन्टेस्ट में यूरोपीय देशों ने इजरायल के हिस्सा लेने का विरोध किया था।
लेबनान के इकॉनमी मिनिस्टर आमेर बिसात ने इजरायली हमले से उनके देश की अर्थव्यवस्था को पहुंच रहे नुकसान से रूबरू कराया है। उनके अनुसार, अनुमान है कि इससे देश को 2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
अमेरिका का विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड अमेरिका लौट आया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक्स पर नाविकों की भावुक स्वदेश वापसी की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के साथ आपसी संबंध को और आगे बढ़ाकर रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया। इस फैसले पर पीएम मोदी के डच समकक्ष और पीएम रॉब जेटन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता के मौजूदा समय में यह जरूरी है कि नीदरलैंड भारत जैसे एक जैसी सोच वाले और अहम साथियों पर भरोसा कर सके।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि एक क्रूज जहाज से जुड़े कनाडाई यात्री में हंतावायरस संक्रमण की शुरुआती पुष्टि हुई है। फिलहाल उस व्यक्ति को अलग रखकर इलाज किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तीसरे चरण में रविवार को स्वीडन पहुंचेंगे। वे स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान और इजरायल के बीच संघर्ष रोकने की अवधि को 45 दिन और बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रेस कार्यालय ने कहा कि गुटेरेस ने दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने की कोशिशों का समर्थन दोहराया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि 11वीं सदी के चोल ताम्रपत्र जल्द ही नीदरलैंड से भारत वापस लाए जाएंगे।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और परंपराओं की शानदार प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत लगातार नई पहचान बना रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


