दुनिया - पेज 161
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने इराकी हवाई क्षेत्र से देश की सीमा में घुसे 3 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। सऊदी अरब ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हमले के प्रयास का जवाब देने के लिए सभी आवश्यक सैन्य कदम उठाए जाएंगे।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर ईरान को लेकर बातचीत हुई। इजरायल के सरकारी टीवी चैनल कान टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं ने ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने की संभावना पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान से सम्मानित किया गया। स्वीडन यात्रा के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
बांग्लादेश में रविवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में खसरे जैसे लक्षणों से छह और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 459 हो गई है।
स्वीडन के गुटेनबर्ग में भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान स्वीडिश ओपेरा गायिका शार्लोटा हुल्ड्ट ने स्वागत के दौरान गीत 'वैष्णव जन तो' गाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पीएम मोदी ने नीदरलैंड में प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ कई समझौतों पर बातचीत की।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को स्वीडन पहुंचे। इस दौरान पीएम के विमान को स्वीडिश लड़ाकू जेट्स ग्रिपेन ने एस्कॉर्ट किया।
चीन ने रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में सिछुआन प्रांत के गार्जे तिब्बती ऑटोनॉमस प्रीफेक्चर स्थित जेडुओ माउंटेन पर लगभग 4,700 मीटर की ऊंचाई पर एक रोबोट डॉग ने सफलतापूर्वक इंस्पेक्शन मिशन पूरा कर नया इतिहास रच दिया।
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में आयोजित वार्ता में अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। हालांकि, पाकिस्तान इस पूरी स्थिति में खुद को मध्यस्थ की तरह पेश कर रहा है, लेकिन उसकी भूमिका पर लगातार प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।
नीदरलैंड के ऑफस्लोडाइक डैम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी तारीफ की। उन्होंने इस बांध में इस्तेमाल की गई तकनीक को सीखने योग्य बताया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


