दुनिया - पेज 32
नेवाडा-कैलिफोर्निया बॉर्डर के पास उत्तर-पश्चिमी नेवाडा के शहर रेनो की ओर जंगल की आग तेजी से फैल रही है। अधिकारियों के मुताबिक आग की वजह से कम से कम छह लोग घायल हो गए।
भारत अगले महीने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान समूह के 'आउटरीच सेशन' के लिए गैर-सदस्य देश, बांग्लादेश और नेपाल को भेजे गए निमंत्रण का बड़ा महत्व है।
साउथ कोरिया की सरकार और सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) ने रविवार को टैक्स में प्रस्तावित बदलावों में ढील देने की जरूरत पर सहमति जताई। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन बदलावों से उन लोगों को नुकसान हो सकता है, जिनके पास एक घर है, लेकिन वे उसमें खुद नहीं रहते।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सोमवार को होने वाले चीन दौरे को लेकर विदेश मामलों के विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने कहा कि यह दौरा दो वजहों से महत्वपूर्ण है। पहला सीमा विवाद सुलझाना और दूसरा शी जिनपिंग को ब्रिक्स समिट के लिए आमंत्रित करना।
दक्षिण कोरिया की सेना की एक रिपोर्ट के हवाले से एक सांसद ने रविवार को कहा कि फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि उत्तर कोरिया जल्द ही रूस में अतिरिक्त सैनिक भेजने वाला है।।
अमेरिका के न्यू जर्सी के एक हॉल में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दो दशक से भी पुरानी कहानी से अपनी बात शुरू की। उन्होंने बताया कि गुजरात आर्थिक संभावनाओं को पहले कैसे भांप लेता है।
जापान में रविवार रात करीब दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विभाग और स्थानीय अधिकारियों की जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई।
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी है कि जो भी देश ईरान के खिलाफ अमेरिका की आर्थिक लड़ाई में शामिल होगा, उसे तेहरान अपना 'दुश्मन' मानेगा। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव रेजाई ने शनिवार को सरकारी टीवी चैनल आईआरआईबी को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही।
इजरायल ने अमेरिका को बताया है कि तुर्की सीरिया के एक सैन्य एयरबेस पर रडार सिस्टम और एयर डिफेंस उपकरण तैनात करने की तैयारी कर रहा है।।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत के बाद फ्रांस यूक्रेन को उपकरण और मिसाइलें भेजने की प्रक्रिया तेज करने और संबंधित मिसाइलों के उत्पादन के लिए लाइसेंस देने पर सहमत हो गया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


