दुनिया - पेज 33
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में काइंड्रिल, ब्लैकरॉक और होल्टेक इंटरनेशनल के सीनियर अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने शनिवार को उबर की सीनियर लीडरशिप टीम से बातचीत की।
जॉर्जिया ने ईरान के खिलाफ यूरोपीय संघ (ईयू) के हाल में लगाए गए नए प्रतिबंधों का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। जॉर्जिया की समाचार एजेंसी इंटरप्रेसन्यूज (आईपीएन) के मुताबिक, सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े उसके फैसले केवल राष्ट्रीय हितों के आधार पर तय किए जाएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को अमेरिका की खुशहाली का कारण बताया। उन्होंने कहा दावा किया है कि इन शुल्कों की वजह से अमेरिका समृद्ध हुआ है और विदेशी कंपनियां अपना मैन्युफैक्चरिंग कारोबार अमेरिका में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर हुई हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को एडमोंटन स्थित नानकसर गुरुद्वारा में हुए हमले की निंदा की, जिसमें दो लोग घायल हो गए। उन्होंने पीड़ितों और सिख समुदाय के साथ एकजुटता भी जताई।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो सप्ताह के भीतर अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। यह जानकारी साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच में आयोजित एक रिपब्लिकन चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी।
साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का क्षेत्र बताया। उन्होंने दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अमेरिका के वाशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 2,250 कार्टन नकली कैमल सिगरेट जब्त की हैं। अधिकारियों को इन सिगरेटों की असामान्य मार्किंग और इनके घुमावदार रूट को लेकर शक हुआ था।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी को ओहायो के गवर्नर पद के लिए समर्थन दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि उनके साथी राज्य के अगले गर्वनर बनेंगे।
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को 1.7 करोड़ से ज्यादा कमर्शियल ड्राइवरों की निजी जानकारी वाला डेटाबेस हासिल करने से रोक दिया है। जज ने इस पर अस्थायी रोक लगाई है।
भारत, अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत शनिवार से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स युवा मंत्रियों और खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


