दुनिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी।
फ्रांस में अगले हफ्ते जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी फ्रांस पहुंचने वाले हैं।
इजरायल के दक्षिणी लेबनान पर हमलों के बीच लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कहा है कि देश एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां उसे तय करना होगा कि वह कानून के हिसाब से चलने वाला मजबूत देश बनेगा या फिर हथियारबंद गुटों के प्रभाव में रहेगा।।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौता अगले 24 घंटों में अंतिम रूप ले सकता है। उन्होंने ई-साइनिंग की तैयारियों का भी जिक्र किया।
इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने हिज्बुल्लाह पर संघर्ष विराम नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दक्षिण लेबनान के कई स्थानों पर हवाई हमले किए। ये हमले 20 स्थानों के लिए निकासी चेतावनी जारी किए जाने के कुछ ही समय बाद हुए।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हुए। वहां उनका कूटनीतिक कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जिसमें द्विपक्षीय बातचीत, बहुपक्षीय बैठकें और आर्थिक व सांस्कृतिक सहयोग पर खास जोर देना शामिल है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के एक बंदरगाह पर धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरानी नौसेना ने शनिवार को कथित तौर पर उन जहाजों पर निशाना साधा है जिन्होंने उनके निर्देशों का पालन करने से मना कर दिया था।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो (डीआरसी) में इबोला के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 689 हो गई है, जिनमें 139 लोगों की मौत शामिल है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी नवीनतम स्थिति रिपोर्ट में दी गई है।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने शिप के कैप्टन से सीधे बात करने के बाद साफ किया कि क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


