दुनिया - पेज 72
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुफिया और कानून प्रवर्तन से जुड़े दस्तावेजों के एक बड़े संग्रह को सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। ट्रंप का दावा है कि ये दस्तावेज अमेरिकी मतदाताओं के डेटा में चीनी सेंधमारी, चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप के खतरों और देश की चुनावी व्यवस्था की गंभीर कमियों को उजागर करते हैं।
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की एक टुकड़ी युद्धाभ्यास 'पिच ब्लैक 2026' में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। 'पिच ब्लैक 2026' युद्धाभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त तक उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (आरएएएफ) के डार्विन, टिंडल और एंबरली बेस पर आयोजित होगा।
ट्रंप प्रशासन ने अपनी आव्रजन नीति को और सख्त करते हुए उन विदेशी नागरिकों के खिलाफ नई वीजा प्रतिबंध नीति की घोषणा की है, जिन पर प्रशासन द्वारा वामपंथी आतंकवादी संगठनों या उनसे जुड़े समूहों का समर्थन करने का आरोप है।।
यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन कमर्शियल जहाजों को रोक लिया।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर दुख जताया और भारत-कतर संबंधों में उनके योगदान को याद किया।
भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी थानेदार ने वीजा प्रोसेसिंग तेज करने और देश के आधार पर ग्रीन कार्ड कोटा खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और ज्यादा अमेरिकी नौकरियां बनाने के लिए प्रतिभाशील प्रवासियों की जरूरत है।
इटली में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है जो कथित सांस्कृतिक या धार्मिक वजहों के नाम पर एक महिला की आजादी, उनका सम्मान और उनके अस्तित्व को नकारने की मंशा रखते हैं। इसका ताजा उदाहराण पाकिस्तान मूल की 18 साल की समन अब्बास की हत्या के मामले में कोर्ट के फैसले के दौरान देखने को मिला।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से शुरू करने के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार घरेलू शिप प्रोडक्शन को बढ़ाएगी, कंस्ट्रक्शन में तेजी लाने के लिए विदेशी साझेदारों के साथ काम करेगी और दशकों की गिरावट के बाद अमेरिका के नौसैनिक औद्योगिक बेस को फिर से बनाएगा।
इजरायल और लेबनान के बीच रोम में बातचीत का एक नया दौर पूरा हुआ। इस बातचीत के साथ दोनों पक्ष एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के करीब पहुंच गए हैं।
चीन के गुआंग्शी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तबाही मची है। अब तक इस क्षेत्र में 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 अन्य लोग लापता हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


