दुनिया - पेज 74
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी सेना को ईरान के खार्ग द्वीप पर हमले के दौरान वहां के तेल ठिकानों को टारगेट नहीं करने का निर्देश दिया था, क्योंकि उनका मानना है कि इनको नुकसान पहुंचने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने ईरान के खिलाफ संभावित जमीनी सैन्य अभियान या भविष्य में इस रणनीतिक द्वीप पर नियंत्रण हासिल करने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलने के अपने ही फैसले से पलट गए हैं। ट्रंप ने अब 20 प्रतिशत टोल शुल्क की जगह मध्य पूर्व के देशों के साथ नए व्यापार और निवेश समझौतों का ऐलान किया है।
इटली की सरकार ने समुद्री मार्गों से गुजरने पर किसी भी तरह का शुल्क लगाने का विरोध करते हुए कहा कि समुद्री स्ट्रेट्स कोई इंसानों की बनाई संरचना नहीं है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी का यह बयान मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ऐलान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी मालवाहक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर एक के बाद एक दस मिसाइलें दागकर तबाही मचाई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, सोमवार रात रूस ने 135 ड्रोन और मिसाइलों से कई शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने का स्पष्ट संदेश दिया है। मंगलवार को भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने हिरोशिमा में जापान की समुद्री आत्मरक्षा सेना के नौसैनिक अड्डे का दौरा किया।
मंगलवार को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में संयुक्त अरब अमीरात के दो टैंकरों को क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया, जिसमें भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई तथा छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक जख्मी हो गए। इस घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (डीसीएम) मोहम्मद जवाद होसैनी सहित ईरान के राजनयिकों को तलब किया।
कतर की शीर्ष सरकारी संस्था 'अमीरी दीवान' द्वारा रविवार को यह घोषणा की गई कि आधुनिक कतर के निर्माता एवं देश के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर भारत सरकार और देशवासियों की तरफ से शोक संवेदना प्रकट करने के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू दोहा रवाना हो गए हैं।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने डैनियल के. इनौये एशिया-पैसिफिक सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज (एपीसीएसएस) के नेतृत्व के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका हिंद महासागर क्षेत्र में भरोसेमंद साझेदारों के साथ रणनीतिक बंदरगाह अवसंरचना के विकास पर काम कर रहा है।
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में भारी बारिश के दौरान एक रिहायशी मकान ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट का "गार्डियन" बनने और वहां से गुजरने वाले कार्गो पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यह बात सही है कि सुरक्षा देने वाले को मुआवजा मिलना चाहिए, लेकिन 20 प्रतिशत शुल्क बहुत अधिक है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


