दुर्घटना - पेज 36
-
पुणे रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई।
-
सोमवार को श्याममल क्रॉसरोड्स के पास शांग्रीला आर्केड स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान अंदर फंसे लगभग 50 लोगों को समन्वित आपातकालीन अभियान के माध्यम से बचाया गया।
-
झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को कार और हाइवा की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहा था।
-
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सोमवार तड़के तेज रफ्तार एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
-
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जान चली गई।।
-
तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब चारमीनार एक्सप्रेस के एच5 कोच में अचानक आग लग गई। यह घटना आलेर रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुई, जब ट्रेन स्टेशन क्षेत्र के भीतर थी।
-
शनिवार को भिंड जिले के उमरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
-
जयपुर के नीमराना इलाके में शनिवार रात एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से 7 वर्षीय बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। भीषण आग और उसके बाद हुए विस्फोट से दहशत फैल गई थी।
-
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।
-
उत्तरी कर्नाटक में हुबली शहर के उदय नगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 14 साल के एक लड़के ने अपनी मां द्वारा मोबाइल फोन देने से इनकार करने पर खुदकुशी कर ली।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.