शहर और राज्य - पेज 129
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना की, मंदिर के द्वार औपचारिक रूप से खोल दिए गए, जो वार्षिक चार धाम यात्रा के प्रारंभ का प्रतीक है।।
छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंघीतराई गांव स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट में घायल झारखंड के एक और मजदूर की रविवार को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई।।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के खास मौके पर संगम तट पर भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते रहे।
झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड में जंगली हाथियों के आतंक से त्रस्त लोग रविवार को सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने गया-देवघर मुख्य मार्ग को कटैया मोड़ के पास जाम कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने खुद अपनी दो जुड़वां नाबालिग बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। दोनों बच्चियों की उम्र करीब 11 साल बताई जा रही है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने 5 देशरत्न मार्ग स्थित उनके आवास पहुंचे। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है।
कश्मीर घाटी में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था। घरों में पंखे सहित अन्य वस्तुएं हिलती हुई देख लोग घरों से बाहर निकल आए।
नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में अब जांच ने नया मोड़ ले लिया है। प्रारंभिक जांच में इस पूरे घटनाक्रम के पीछे संदिग्ध विदेशी कनेक्शन, विशेष रूप से पाकिस्तानी लिंक सामने आने के बाद अब मामले की जांच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) भी कर रही है।
उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खपर मलंग इलाके में पुलिस और वांछित बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।।
सनातन धर्म की सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


