शहर और राज्य - पेज 46
गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में शनिवार को एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट और आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। नगर निगम के अनुसार, आठ लोगों की मौत एल.जी. अस्पताल में हुई, जबकि एक व्यक्ति ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पहली बार रामनगर और देहरादून के बीच सीधी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू हो गई।
गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और आग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
रेल मंत्रालय ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी।
उत्तराखंड के श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के गबन मामले की जांच के बीच श्री बद्रीश पांडा पंचायत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है। पंचायत ने आरोप लगाया है कि मंदिर में विशेष दर्शन के नाम पर रिश्वत लेने और बिना अनुमति लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश दिलाने के मामलों की भी जांच कराई जानी चाहिए।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में श्री अमरनाथ यात्रा के छह श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से सहरसा जिले में शुरू की गई पिंक बस सेवा को महिलाओं का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। बस सेवा शुरू होने के बाद महिला यात्रियों ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित होगी, बल्कि रोजाना आने-जाने में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार शाम को चेन्नई में मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है, जबकि तमिलनाडु के पश्चिमी घाट जिलों में पूरे सप्ताह तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।
देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर लिया फैसला।
रामनगर और देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। इससे यात्रियों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों के लिए कई नए अवसर खुलेंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


