शहर और राज्य - पेज 47
श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि और दान सामग्री में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में गठित विशेष जांच दल ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर बदरी-केदार मंदिर समिति के कर्मचारी राजेंद्र चौहान को ज्योतिर्मठ से गिरफ्तार किया गया।
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने राज्य के लोगों से वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है और इसके लिए सरकार, सामाजिक संस्थाओं, उद्योगों और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने की वजह से सात स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर मुसहरी प्रखंड के रहुआ गांव के पास हुई।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के करनासुबर्णा में शुक्रवार को हुई दुखद घटना की पुलिस और रेलवे विभाग की शुरुआती जांच से पता चला है कि गेटमैन की लापरवाही ही इस हादसे की मुख्य वजह थी। इस घटना में एक ट्रेन के रेलवे क्रॉसिंग पर वैन से टकराने के कारण तीन स्कूली बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में कथित तौर पर स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) की टीम से हथियार छीनने की कोशिश की गई। इस घटना में हथियार छीनने वाले युवक की मौत हो गई, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से संबंधित सभी औपचारिकताओं को जल्द ही पूरा कर इन्हें प्रदेशवासियों की सेवा में समर्पित किया जाएगा।
उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर पहाड़ों की रानी मसूरी हरियाली के रंग में रंग गई। नगर पालिका परिषद की ओर से माल रोड पर आयोजित विशेष पौधरोपण अभियान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासदों और स्थानीय लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के फूलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर कुछ ही मिनटों के अंतराल पर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 और 3.2 दर्ज की गई।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक निजी स्कूल की ओर से दूसरी कक्षा के एक हिंदू छात्र को होमवर्क में कलमा' और 'सूरह अल-फातिहा' याद करने का काम देने को लेकर भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास की प्रतिक्रिया सामने आई है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


