शहर और राज्य
उत्तर प्रदेश की पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से चल रही देशविरोधी साजिश पर सख्त कार्रवाई की है। यूपी पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए बताया, "यूपी एटीएस और यूपी एसटीएफ को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल को ध्वस्त करने में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाए गए आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों का सख्त जवाब दिया है। मुख्य सचिव की नियुक्ति और कैबिनेट बैठक बुलाने पर भाजपा की आपत्ति को खारिज करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।
गाजियाबाद के वैशाली में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। लिंक रोड पर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग कार में पहले आग लगी।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज नगर निगम के नवनिर्मित सदन हॉल और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा में सरकार कहीं रुकी नहीं, कहीं थमी नहीं। यह यात्रा मां गंगा की धारा की तरह अविरल आगे बढ़ रही है।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित शिप्रा सृष्टि सोसायटी में मंगलवार की शाम को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए चलती बीएमडब्ल्यू कार के सनरूफ पर युवती का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक युवक पारिवारिक कलह से इस कदर नाराज हो गया कि वो पानी की टंकी पर चढ़ गया।।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोमवार की देर रात चली आंधी ने जानमाल को काफी नुकसान पहुंचाया। अब आलम यह है कि मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने मंगलवार को कहा कि गुलमर्ग में फंसे केबल कार के केबिनों से 320 लोगों को सुरक्षित निकालकर सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम देने वाली बचाव टीमों के साथ खड़ा होना उनके लिए गर्व का क्षण था।।
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को 1,293 ग्राम पंचायतों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। कुल 3,745 ग्राम पंचायतों के लिए अगले दो चरणों का मतदान 28 और 30 मई को होगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


