अपराध - पेज 32
-
असम की राजधानी गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में 25 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति रामानुजन गोस्वामी को हिरासत में लिया है।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देहरादून में बड़े पैमाने पर जमीन धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया।
-
दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
-
अट्टाप्पडी दोहरे हत्याकांड में पुलिस की नजर उस शख्स पर ही है, जिसकी पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर लाश को अट्टाप्पडी में भवानी नदी के किनारे फेंक दी गई थी।
-
उत्तर प्रदेश में गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीवीआर) पर ईंट-पत्थर और फरसे से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को सोमवार तड़के करीब चार बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छिरास गांव निवासी गिरवर दयाल उर्फ नागा और शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ के रूप में हुई है।
-
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना जाफराबाद इलाके के चौहान बांगर मिल्लत मस्जिद के नजदीक इन्वेंटर बॉक्स की फैक्ट्री में 19 साल के साहिल की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
-
हैदराबाद पुलिस ने जुबली हिल्स इलाके में एक पब के अंदर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के सिलसिले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पब में हुई इस मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
-
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-6' के तहत डिजिटल अरेस्ट अपराधों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। इस क्रम में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने धोखाधड़ी से कमाए गए करोड़ों रुपए लेने, उनकी लेयरिंग (मनी लॉन्ड्रिंग के लिए कई खातों में घुमाना) और उन्हें इधर-उधर बांटने में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
-
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितता के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग की विशेष जांच टीम ने रविवार को एक सफल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है।
-
दिल्ली पुलिस के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने राजधानी के संगम विहार इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह कॉल सेंटर नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने के बहाने बेरोजगार लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी कर रहा था और पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.