अपराध - पेज 34
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना जारचा पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शशिरंजन प्रसून को गाजियाबाद के लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे यौन उत्पीड़न के आरोपी एक ट्रेनी आईपीएस अफसर ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। रविवार को उसके खिलाफ एक महिला ट्रेनी अफसर ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संत नगर इलाके में सोमवार को दो लोगों के शव संदिग्ध हालात में मिले। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया, जब विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ कथित तौर पर धमकी भरी टिप्पणी करने का आरोप है।
गुजरात के आणंद जिले के वसद रेलवे स्टेशन से चार साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सुरेश परमार की सोमवार सुबह पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।।
उत्तर प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में हुए पुलिस एनकाउंटर में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये अपराधी हत्या और चोरी के मामलों में वांछित थे।
अहमदाबाद में जिस पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हुई थी, वहां अवैध रूप से निर्मित ढांचों को प्रशासन ने रविवार को ध्वस्त कर दिया। वहीं, पुलिस ने शहरभर में बिना अनुमति संचालित पटाखा निर्माण इकाइयों के खिलाफ भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
दिल्ली के गौतमपुरी में गली नंबर 9 की तीसरी मंजिल पर महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पत्नी की हत्या में शामिल पति को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
डिजिटली शोषण करने के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री को शेयर करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कारतूस निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री तथा कारतूस बनाने में प्रयुक्त मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


