अपराध - पेज 33
-
जंतर-मंतर पर नाबालिग लड़की के पिता से मारपीट मामले में गिरफ्तार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया था।
-
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 35 अन्य लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।।
-
अहमदाबाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने हो ची मिन्ह सिटी से आ रहे एक यात्री से 5,519.7 ग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त किया है। यह प्रतिबंधित पदार्थ कथित तौर पर उसके हैंड बैगेज में खाद्य पैकेजिंग के अंदर छिपाकर रखा गया था।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-1 ने बीएसएनएल चंडीगढ़ के तत्कालीन एसडीई (एसएमएससी) स्वर्णजीत सिंह और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में लगभग 1.50 करोड़ रुपए की सात अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है।
-
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध 'त्राथ गोला' (दुर्लभ उल्कापिंड पत्थर) के लेन-देन में सात लोगों को गिरफ्तार किया और 7 लाख रुपए भी बरामद किए।।
-
बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की महिला विंग 'इस्त्री अकाली दल' ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।।
-
महाराष्ट्र के नागपुर में खाना बनाने और डांस क्लास में जाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
-
भारत में बिजनेस और ट्रैवलिंग वीजा पर युगांडा और नाइजीरिया से आए लोगों द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी मामले में इंदौर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूर्व में पकड़ी गई नाइजीरियन महिला से पूछताछ के आधार पर इंदौर पुलिस ने मुंबई के नाला सोपारा से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 40 करोड़ रुपये के हैशपे क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
दिल्ली क्राइम ब्रांच को एटीएम चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे 'एटीएम चोरी करने वाले गैंग' के मास्टरमाइंड इमरान खान उर्फ इम्मा को क्राइम ब्रांच की एनडीआर यूनिट ने राजस्थान के भिवाड़ी के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.