अपराध - पेज 48
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मेसर्स लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिट फंड मामले में आरोपियों की 23 संपत्तियों की कुर्की सफलतापूर्वक करवा ली है। ये संपत्तियां उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मुंबई में स्थित हैं।
बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस के कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी मामले की न्यायिक जांच गुरुवार से शुरू हो गई। राज्य सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच आयोग की टीम पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बिलौटी गांव पहुंची और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका पक्ष सुना।
ओडिशा के पुरी में होटल मालिक की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रतीक सिंह ने बताया कि ओडिशा के पुरी जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक होटल मालिक की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
गौतमबुद्धनगर के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने नौकरी और प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
स्नान करने गई पांच बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज धारा में बहकर लापता हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कालिगंज में पिछले साल हुई नाबालिग बच्ची तमन्ना खातून की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि मंगलवार देर रात इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले को सुलझाते हुए तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। युवक को कई बार चाकू मारा गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। जिले के तीनों पुलिस जोन (नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में विशेष अभियान चलाकर देर रात तक कार्रवाई की गई।
हैदराबाद में एक एटीएम कैश भरने वाली वैन का चालक 17 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। यह घटना आईएस सदन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले रेन बाजार-संतोष नगर मुख्य मार्ग पर उस समय घटी जब एटीएम में कैश भरने के लिए नकदी ले जाई जा रही थी।
एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में 70 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसकी बेटी और पोते ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला का दोष ये था कि उसने उनकी शराब पीने की आदत पर आपत्ति जताई थी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


