अपराध - पेज 50
-
साइबर पुलिस स्टेशन शाहदरा ने स्टॉक ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए ओडिशा से साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। स्टॉक मार्केट, आईपीओ में निवेश के बहाने शिकायतकर्ता से 4.75 लाख की धोखाधड़ी की गई थी।
-
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी और मेधा घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार दोपहर को बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया। ब्लैकलिस्टेट एजेंसी टीडीपीएल को परीक्षा का ठेका देने में नियमों की अनदेखी और कथित रिश्वतखोरी की भूमिका सामने आई है।
-
मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव से 26 वर्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर बॉलीवुड अभिनेत्री और 'बिग बॉस 2016' की सेकंड रनर-अप लोपामुद्रा राउत (32) के घर से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी का आरोप है।
-
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को एक ऐसे शख्स को हिरासत में लिया है, जिसने अपने शरीर के अंदर 'सोने का पेस्ट' छिपा रखा था।
-
उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे और देश भर के अलग-अलग राज्यों के लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने उनसे धोखाधड़ी कर रहे थे।
-
राजस्थान एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने टोंक के रहने वाले वासित नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। उस पर एक आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का शक है।
-
बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से कथित तौर पर ठगी करने और सरकारी अधिकारी के तौर रौब दिखाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार निवासी मनीष कुमार उर्फ मनीष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।
-
जम्मू-कश्मीर की बारामूला पुलिस ने गैर-कानूनी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अपनी लगातार कोशिशों को जारी रखते हुए सोपोर की एनआईए कोर्ट से संपत्ति जब्त करने का आदेश हासिल किया है। यह आदेश चंदूसा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले से जुड़ा है।
-
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक 25 हजार रुपए का इनामी भी शामिल है।
-
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर में चल रहे इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। इसके साथ क्राइम ब्रांच ने भारी मात्रा में हेरोइन और एमडीएमए जब्त करने के साथ 2 नाइजीरियाई, 1 घाना के नागरिक और 2 भारतीयों समेत 5 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.