अपराध - पेज 49
गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को एक अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो से संबंधित फर्जी फोरेंसिक एवं साइबर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार कराने के कथित षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के अंतर्गत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण (नष्टीकरण) कराया।
हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट बनाने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।।
दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक कैब ड्राइवर ने 11 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव फेंक दिया।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में पानी सप्लाई करने वाले राशिद की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी हारून को मंगलवार को खजूरी खास स्थित सिग्नेचर ब्रिज के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मामले में पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार ट्रांसफर कर दी है। दरअसल, चमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को सिख श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यक्तियों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई, जिसमें सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में शिकायत पंजीकृत हुई थी।
भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने साइबर ठगी के एक नए तरीके को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसे 'बॉस स्कैम' या 'सीईओ इम्पर्सोनेशन फ्रॉड' कहा जा रहा है। इस स्कैम में साइबर अपराधी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और सीईओ को निशाना बनाकर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में निहंग सिखों और गुरुद्वारे के सेवादारों के बीच हुए विवाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है। निहंग सिख हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा मार्ग पर स्थित नगरासू गुरुद्वारे की छत पर डट गए हैं और वे पिछले 24 घंटों से वहीं डेरा डाले हुए हैं।
यूपी एसटीएफ ने रविवार देर रात मुठभेड़ में 1.25 लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ लल्लन को ढेर कर दिया है। सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर रोड पर रविवार देर रात बदमाश की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई।
हैदराबाद पुलिस ने नीट री-टेस्ट दे रहे 18 साल के एक उम्मीदवार को नकल करने की कोशिश में पकड़ा है। आरोप है कि उसने परीक्षा केंद्र के वॉशरूम में फ्लश टैंक के अंदर छिपाकर रखे गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके नकल करने की कोशिश की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


