अपराध - पेज 58
-
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा क्राइम सिंडिकेट से जुड़े एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी दक्षिण दिल्ली में व्यवसायी और जिम के सह-मालिक नादिर शाह की हत्या के मामले में सितंबर 2024 से गिरफ्तारी से बच रहा था।
-
आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले में एक सरकारी स्कूल में 'मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग' के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू के साथ मंच साझा करने वाले 10वीं कक्षा के एक छात्रा ने सोमवार को आत्महत्या कर ली।।
-
सेंट्रल जिला साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी ज्वेलरी का विज्ञापन देकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के होडल निवासी 26 वर्षीय अंकित ठाकुर के रूप में हुई है।
-
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की झूठी धमकी वाली कॉल के बाद सुरक्षा का बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शुक्रवार की रात को यह ऑपरेशन चलाया गया।
-
झारखंड के कोयला क्षेत्रों में रंगदारी को लेकर सक्रिय आपराधिक गिरोहों ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। शनिवार की हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में अलग-अलग घटनाओं में अपराधियों ने कोयला ढुलाई से जुड़े वाहनों और कर्मियों को निशाना बनाया।
-
दिल्ली के शाहदरा जिले की स्पेशल स्टाफ टीम और थाना कृष्णा नगर पुलिस ने कैब चालक की ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी महज सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि चौथे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
-
उत्तर प्रदेश के हरदोई में रेलवेगंज निवासी कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी का देर रात पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है।
-
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने देशभर में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए कई ऑपरेशन्स में 27 किलोग्राम से ज्यादा विदेशी मूल का तस्करी का सोना जब्त किया है और 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।।
-
मुंबई में साइबर ठगों ने एक 73 वर्षीय टूर एंड ट्रैवल कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ऐसा डराया कि उन्होंने 14 दिनों के भीतर 7.9 करोड़ रुपए गंवा दिए। अंधेरी निवासी इस कारोबारी से हुई साइबर ठगी की जांच अब मुंबई की वेस्ट साइबर पुलिस कर रही है।
-
नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध खरीद, भंडारण और आपूर्ति में शामिल एक अंतर-राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करके एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 19.70 लाख से ज़्यादा ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम टैबलेट, कैप्सूल (470.686 किलोग्राम) और एक टाटा सफारी को बरामद किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.