अपराध - पेज 60
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एटीएस डोल्से सोसायटी में रहने वाले 56 वर्षीय रूपम गुप्ता साइबर ठगों का शिकार हो गए। शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगों ने उनसे करीब 48 लाख रुपए की ठगी कर ली।
सिकंदराबाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ रुपए से अधिक की हवाला रकम जब्त की है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
दिल्ली के अमर कॉलोनी शूटिंग केस में घायल छात्र के मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इस मामले में पहले ही क्राइम ब्रांच ने शूटिंग की वारदात में शामिल एक आरोपी को पकड़ा लिया था।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को उनकी बहू ट्विशा शर्मा की दहेज मृत्यु के मामले में दी गई अग्रिम जमानत रद्द कर दी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पणजी जोनल ऑफिस ने गोवा के अरपोरा में 'बिर्च' नाम के प्रतिष्ठान के अवैध संचालन से जुड़ी चल रही जांच के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत 11.01 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है।।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुंबई जोनल ऑफिस ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत साइप्रस स्थित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 'पैरीमैच' के मामले में चल रही जांच के हिस्से के रूप में महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, दमन और उत्तर प्रदेश में 17 जगहों पर तलाशी अभियान चलाए।।
उत्तर प्रदेश की पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से चल रही देशविरोधी साजिश पर सख्त कार्रवाई की है। यूपी पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए बताया, "यूपी एटीएस और यूपी एसटीएफ को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल को ध्वस्त करने में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म ‘पैरीमैच’ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, दमन और उत्तर प्रदेश में 17 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत हुई।
हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मृतक मॉडल और अभिनेत्री के पति समर्थ सिंह को 29 मई तक हिरासत में भेज दिया है।
बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ बड़ी छापेमारी की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


