अपराध - पेज 59
जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करते समय सतर्क चिनार वॉरियर्स ने एक पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) घुसपैठिए को पकड़ लिया है। सतर्क सैनिकों ने घुसपैठिए को चुनौती देते हुए संयम बरता और कुशलतापूर्वक उसे गिरफ्तार कर लिया।
तेलंगाना में साइबराबाद पुलिस ने नकली सरकारी आदेश और झूठे आधिकारिक रिकॉर्ड बनाकर कीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की साजिश से जुड़े मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध आतंकी साजिश मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच तेज कर दी है। दिल्ली स्पेशल सेल की तीन टीम महाराष्ट्र में सर्च ऑपरेशन कर मुंबई और मुंब्रा से दो को गिरफ्तार किया है।
पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 6.2 ग्राम एमडीएमए के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।।
सोशल मीडिया पर इन दिनों 'डाक सेवा गिफ्ट्स' के नाम से एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट लोगों को उपहार और इनाम दे रही है। हालांकि, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार और मनीषा मांढरे को पेश किया।
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-8 ने मुंबई घरेलू हवाई अड्डे के बाहर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 62.5 लाख रुपए से अधिक कीमत के नकली स्टांप पेपर बरामद किए गए हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार पूर्व जज गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। उन पर अपनी बहू ट्विशा शर्मा की कथित दहेज मौत के मामले में कार्रवाई की गई है।
सीबीआई की टीम गुरुवार को पूर्व जज गिरिबाला सिंह को उनकी बहू ट्विशा शर्मा की कथित दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार करने के तुरंत बाद भोपाल में मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएएनआईटी) कैंपस में मेडिकल जांच के लिए ले गई।।
हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मामले में गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरिबाला सिंह पर अपनी बहू ट्विशा शर्मा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कथित रूप से आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


