अपराध - पेज 78
-
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ओर से फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 1 जुलाई तय की है।
-
बहुचर्चित इंदौर के व्यापारी और अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत देने वाले कोर्ट के आदेश को मेघालय पुलिस चुनौती देगी। यह जानकारी शुक्रवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) इदाशिशा नोंगरांग ने दी।
-
बिहार के गोपालगंज से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले में एक शादी समारोह में 32 साल के डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
-
रांची के निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झारखंड प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले की जांच अब झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) करेगी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएएस अधिकारी राम कुमार सिंह को पंचकूला नगर निगम फंड घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। वे उस समय पंचकूला नगर निगम (एमसी) के कमिश्नर थे।
-
रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें घटना में प्रयुक्त वाहन का चालक और दो हमलावर भी शामिल हैं।
-
नागपुर पुलिस ने भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी की 24 वर्षीय पत्नी के कथित जबरन धर्म परिवर्तन मामले में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हजरत मौलाना के रूप में हुई है।
-
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट यूनिट ने एक बड़े अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 5 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया है।
-
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगभग 4 करोड़ रुपए के सरकारी धन के कथित गबन से जुड़े मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने पांच जिलों में 14 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।
-
दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिला साइबर थाना टीम ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जापान की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.