अपराध - पेज 80
-
राजधानी शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप शनिवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
-
मध्य प्रदेश के सतना में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने और उसके बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर एमपी पुलिस को खुली चुनौती देने वाले दो दुस्साहसी बदमाशों को मुंबई पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया है।
-
बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध इकाई के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग की हालिया परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में कई गिरफ्तारियां की गई हैं और कई प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
-
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की बड़ी सफलता हासिल हुई है। ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग बैंकॉक से आई एक 28 वर्षीय महिला यात्री को गिरफ्तार किया है।
-
सोशल मीडिया पर कथित अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने के आरोप में स्टैंड-अप कमीडियन और यूट्यूबर प्रणित मोरे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने उनके साथ शामिल अन्य के खिलाफ एफआईआर करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को कहा कि जॉर्जिया से गैंगस्टर वेंकट गर्ग का प्रत्यर्पण एक बड़ी कामयाबी है, क्योंकि यह जॉर्जिया से भारत के लिए पहला प्रत्यर्पण था और इस वर्ष उनके द्वारा हासिल किया गया 10वां डिपोर्टेशन है।।
-
झारखंड के सिमडेगा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दंपति और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोलेबिरा थाना क्षेत्र में गुमला-सिमडेगा मार्ग पर अघरमा के पास हुआ, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
-
नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संचालित एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह एक जिम संचालक की हत्या से सनसनी फैल गई। हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं।
-
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में लवकेश बजाज और जय मिश्रा को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने दोनों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.