अपराध - पेज 81
-
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एमबीबीएस की मैनेजमेंट कोटा सीट दिलाने का झांसा देकर एक दंपति से 1.40 करोड़ रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में बागलगुंटे पुलिस ने एक डॉक्टर सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।
-
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में जिले भर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 जून को सेंट्रल नोएडा और नोएडा जोन पुलिस द्वारा व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 193 व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।
-
जनपद की बलदेव थाना पुलिस और रिवार्डिड टीम को मंगलवार रात एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दौलतपुर अंडरपास सर्विस रोड पर हुई मुठभेड़ में 20 हजार रुपए के इनामी शातिर अपराधी हम्बीर को गिरफ्तार कर लिया।
-
200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया था।
-
हरियाणा की एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से घरेलू हिंसा मामले में मंगलवार को अंतरिम राहत मिल गई है। अदालत ने उन्हें महिला संरक्षण कानून के तहत सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति के खिलाफ कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
-
एक चौंकाने वाली घटना में घरेलू विवाद के बाद अपने मायके लौट रही 41 वर्षीय महिला से लिफ्ट का लालच देकर 10 युवकों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह घटना दावणगेरे जिले के चन्नागिरी तालुक के बसवपटना पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दर्ज की गई।
-
दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने एक छात्र को हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
-
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता नरेश बालियान से जुड़े मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के खिलाफ दूसरा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है।
-
खान सर को कोर्ट से अंतरिम सुरक्षा मिल गई है। उनके वकील अरविंद कुमार महुआर ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए ये जानकारी दी है।
-
उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की जमीन हड़पने की साजिश में शामिल होने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.