अपराध - पेज 87
हैदराबाद में एक कैश मैनेजमेंट एजेंसी के दो कर्मचारी एटीएम में जमा करने के लिए रखे गए 1.20 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए।
असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक संयुक्त अभियान में त्रिपुरा में 16 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त की हैं।
झारखंड के बोकारो जिले में आठ महीने से लापता 18 वर्षीय छात्रा पुष्पा कुमारी महतो की हत्या का खुलासा होने के बाद एसपी ने संबंधित पिंड्राजोरा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
मणिपुर के उखरुल जिले में एक बीएसएफ जवान की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन उग्रवादियों को पकड़ने के लिए अपना संयुक्त तलाशी अभियान जारी रखा।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक ग्रेजुएट जिम ट्रेनर है, जिसके पास से चोरी की हुई नई लग्जरी कारें बरामद हुईं।
गोवा में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े 'डिजिटल अरेस्ट' ठगी मामले का पर्दाफाश करते हुए 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई किशोरी मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर केरल में सियासी विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस मामले में माकपा के नेताओं पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित पल्ली मोड़ फ्लाईओवर के पास बिजली के खंभे पर लगाया गया अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा दिल्ली पुलिस की विशेष जांच टीम ने जब्त कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर सीएम योगी की एडिट की गई तस्वीर और अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है।
ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपये के बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस गंभीर अनियमितता को लेकर थाना ईकोटेक प्रथम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


