लेटेस्ट - पेज 101
सेंचुरियन क्लब में 2 मिलियन डॉलर की पीआईएफ लंदन चैंपियनशिप के तीसरे राउंड के बाद दीक्षा डागर और अदिति अशोक टॉप-20 में बनी रहीं, जबकि मुश्किल खेल के कारण प्रणवी उर्स लीडरबोर्ड पर नीचे खिसक गईं।
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलित छात्रों और राज्य सरकार के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी विफल हो गई। सरकार ने दावा किया कि छात्रों की ज्यादातर मांगें मान ली गई हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है। विदेश मंत्रालय के सेंटर फॉर पॉलिटिकल एंड इंटरनेशनल स्टडीज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यह बात कही।
दिल्ली मेट्रो ने 'हर घर तिरंगा' थीम वाली एक खास मेट्रो पेश की है। इस मेट्रो पर देशभक्ति स्लोगन लिखे गए हैं, जिसमें 'हर घर तिरंगा' भी शामिल है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में लगे एक कैंप में कांवड़ियों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के तीसरे साल की शुरुआत में इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा होसैनी खामेनेई से मुलाकात की। इस बैठक में ईरान आर्थिक, सुरक्षा और क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे और देश भर के अलग-अलग राज्यों के लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने उनसे धोखाधड़ी कर रहे थे।
श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
रूस ऐसा रेलवे ट्रैक बनाने की संभावना तलाश रहा है, जो भविष्य में उसे हिंद महासागर तक जमीनी पहुंच प्रदान कर सके और भारत से जोड़ सके। रूस के उप प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने यह जानकारी दी है।
सऊदी अरब में आठ वर्षों से फंसे इंद्रमणि की घर वापसी का मामला अब शासन स्तर पर पहुंच गया है। इस मुद्दे को लेकर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए प्रभावी पहल करने का आग्रह किया।
अभिनेता सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी है और उस दौर में आम लोगों ने जिन मुश्किल हालात का सामना किया, उन्हें कहानी के जरिए सामने लाने की कोशिश करती है।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच रविवार को बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया। आयोग के तीन सदस्यों डॉ. अजीता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में देश के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स से मुलाकात की। खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत'।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में परीक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष, विश्वसनीय और समयबद्ध बनाने के लिए छात्रों की भागीदारी जरूरी है।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोककर उनकी गाड़ी पर कीचड़, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत आपसी फूट, षडयंत्र के कारण गुलाम हुआ था। क्षेत्र, जाति व भाषा के नाम पर भारत को कमजोर करने वाली ताकतें आज भी फूट डाल रही हैं।
राजस्थान एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने टोंक के रहने वाले वासित नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। उस पर एक आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का शक है।
मेटा के प्लेटफॉर्म्स को भारतीय कानूनों और नियमों का पालन करते हुए काम करना होगा और कंपनी के साथ हाल की बातचीत का मकसद यह पक्का करना था कि उसकी नीतियां और कंटेंट मॉडरेशन के तरीके देश के कानूनी ढांचे के मुताबिक हों, न कि सिर्फ कंपनी के ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुसार। यह बयान सरकारी सूत्रों ने रविवार को दिया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को 'अगस्त क्रांति दिवस' के अवसर पर भुवनेश्वर में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की।।
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणी, राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम, झारखंड छात्र विरोध और राम मंदिर ऑडिट रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है।।
भारत के निकी कलियांडा पूनाचा और इक्वाडोर के गोंजालो एस्कोबार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेक्सिंगटन ओपन में मेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया। पूनाचा और गोंजालो की जोड़ी ने एक सेट गंवाने के बाद बेहतरीन वापसी की।
दक्षिण कोरिया में हीटवेव के बीच रविवार को बाहर काम करने वाले कमजोर लोगों और जानवरों के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग की गई, हालांकि वर्तमान समय में देशभर में सबसे गंभीर अलर्ट हटा दिए गए हैं, लेकिन सरकार लोगों की मदद के लिए पहल कर रही है।
ग्रीस में रविवार को गाजा संघर्ष के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। प्रस्तावित फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बीच इजरायल के विदेश मंत्रालय ने देश में मौजूद अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इन दिनों पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। सुहावना मौसम, ठंडी हवाएं और खूबसूरत पहाड़ पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका-ईरान तनाव, पहली तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने रविवार को प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि इससे उत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों पर बुरा असर पड़ सकता है, जिनमें से कई राज्यों की सीमाएं अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगती हैं।
बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से कथित तौर पर ठगी करने और सरकारी अधिकारी के तौर रौब दिखाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार निवासी मनीष कुमार उर्फ मनीष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।
फिलीपींस के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेज होने और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के कारण फिलीपींस के आठ क्षेत्रों में 3,80,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।।
हिंदी सिनेमा में भगवान राम का किरदार निभाने वाले कई कलाकारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। एक दौर ऐसा भी था जब पर्दे के राम को लोग सिर्फ अभिनेता नहीं मानते थे, उनकी तस्वीरें घरों में रखी जाती थीं और राम के रूप में उनकी छवि लोगों के मन में बस गई थी।
घुंघराले बाल देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, उन्हें संभालना उतना ही मुश्किल हो सकता है। ऐसे बालों का आपस में उलझ जाना और नमी की कमी से रूखे-बेजान हो जाना जैसी समस्याएं लगभग हर घुंघराले बाल वाले शख्स की रोज की परेशानी हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


