लेटेस्ट - पेज 105
होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी एंट्रेंस के पास एक मर्चेंट जहाज में हमले के बाद उसमें आग लग गई। लंदन टाइम के अनुसार, शुक्रवार शाम को शिप-टू-शिप रेडियो कम्युनिकेशन ने यह जानकारी दी।
इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' के गाने 'ये आवारापन' को कंपोज करने वाले म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने बताया कि वे कैसे उन गानों के साथ डील करते हैं जो रिलीज के समय तो नहीं चले, लेकिन वर्षों बाद बहुत बड़े हिट बन गए।।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के चलते समय-समय पर अपना राजनीतिक रंग बदलती रही है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जरूरी माइनिंग और उससे जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की घोषणा की है। अमेरिका घरेलू प्रोडक्शन को फिर से बनाने के साथ डिफेंस सप्लाई चेन को मजबूत करना और दूसरे देशों पर निर्भरता कम करना चाहता है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता कर्मियों ने कहा है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) के पूर्वी प्रांत इतुरी में इबोला के प्रकोप का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है।।
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीते दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।।
विदेशों में चल रहे ऑनलाइन ठगी केंद्रों की वजह से हर साल अमेरिकियों को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है, जबकि मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य अंतरराष्ट्रीय अपराध भी बढ़ रहे हैं। म्यांमार, कंबोडिया और लाओस में सक्रिय कई स्कैम नेटवर्क के पीछे चीनी मूल के गिरोह हैं, जो लोगों को नौकरी का झांसा देकर बुलाते हैं।
अभिनेत्री वेदिका पिंटो इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'मुसाफिर कैफे' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वे भविष्य में हर तरह के रोल करना पसंद करेंगी।
टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले अभिनेता महेश बाबू रविवार को 51वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म 9 अगस्त, 1975 को चेन्नई में हुआ था।
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को शनिवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे बड़ी संख्या में जुटे छात्रों से संवाद करेंगे।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राममनोहर लोहिया परिवारवाद के सबसे बड़े विरोधियों में थे, लेकिन आज लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले ही उनके विचारों को सबसे पहले त्याग चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विमर्श में व्यक्तिगत कटुता, अपशब्द और निराधार आरोपों की जगह तथ्यों और विचारों को मिलनी चाहिए।
अमेरिका में रिपब्लिकन सीनेटर एरिक श्मिट ने श्रम विभाग से एच-1बी और ग्रीन कार्ड के रास्ते से जुड़ी पीईआरएम प्रक्रिया में बड़े बदलाव करने को कहा है। इस प्रस्ताव का असर सबसे ज्यादा भारतीय टेक प्रोफेशनल्स पर पड़ सकता है।
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। पंत का कहना है कि वह लंबे समय से उत्तराखंड में जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वह दिल्ली से अपने मूल स्थान पर शिफ्ट हो सकें।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में शनिवार सुबह एक बस दुर्घटना में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के छात्रों और सरकार के बीच वार्ता का दूसरा दौर शनिवार सुबह 10:30 बजे स्टेट गेस्ट हाउस रांची में होना है। मंच के 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल से आमने-सामने बात करेंगे।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांवड़ यात्रा के रास्तों पर सुरक्षा और ट्रैफिक की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, सीआरपीएफ और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।
सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा करोड़ों शिवभक्तों की आस्था के प्रति श्रृद्धा, सम्मान और प्रदेश सरकार की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
अफगानिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 92 रनों से हराया। अफगानिस्तान की जीत के नायक राशिद खान रहे, जिन्होंने सिर्फ 34 रन देकर 6 विकेट निकाले।
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है।
सावन के महीने में भक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी तिथि, शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई।
एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने लगभग दो साल तक इंग्लैंड लायंस का हेड कोच बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इस साल के आखिर में अपने कोचिंग करियर का अगला चैप्टर शुरू करने वाले हैं।
अमेरिका के यूटा राज्य में लगी जंगल की भीषण आग को बुझाने के दौरान शुक्रवार (स्थानीय समय) को एक फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।।
'सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026' के तहत कोलकाता पुलिस ने शनिवार को सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक साइकिल रैली आयोजित की। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंदा ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शनिवार को भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में व्यापक बारिश का अनुमान लगाया है।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहराइच पुलिस को यह सफलता हाथ लगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान वे डिग्री हासिल करने वाले 3,000 से ज्यादा छात्रों को संबोधित करेंगे और संस्थान के सोनीपत कैंपस में एआई-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इन पर पाकिस्तान से आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), हथियार और हेरोइन की तस्करी करके भारत में आतंकी हमले करने की साजिश रचने का आरोप है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार को टेलीफोन वार्ता के अगले दिन इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पोस्ट में 'मेरे मित्र, धन्यवाद' लिखते हुए आभार जताया। इसके साथ ही मिलकर भारत और इजरायल के रिश्ते को मजबूत करते रहने की बात कही।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


