लेटेस्ट - पेज 166
इंग्लैंड का फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेलने का सपना साकार नहीं हो सका। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित गौरीकुंड के पास देर रात गहरी खाई में गिरे एक युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया है। फिलहाल उसे गौरीकुंड के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
कर्नाटक के धारवाड़ में 45 वर्षीय एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉक्टर किरण होनन्नावर अपने फ्लैट में मृत पाए गए, जबकि उनका आठ साल का बेटा घर के दूसरे कमरे में गंभीर रूप से घायल मिला। उस पर चाकू से कई वार किए गए थे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने आलोचकों को आड़े हाथों लिया है। मेसी ने उन आलोचकों को जवाब दिया है, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान यह आरोप लगाते रहे हैं कि फीफा में अर्जेंटीना को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा से पहले श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। भव्य रथयात्रा के शुभारंभ से पहले तीनों रथों के सामने ओडिसी नृत्य कलाकारों ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के लिए भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।
चीन के गुआंग्शी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तबाही मची है। अब तक इस क्षेत्र में 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 अन्य लोग लापता हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जुलाई) को वेल्स के कार्डिफ में स्थित अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट स्टेडियम सोफिया गार्डन्स में खेला जाना है। यह मैदान भारतीय टीम को काफी रास आता है।
अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का दौर एक बार फिर से शुरू हो चुका है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर स्थानीय समयानुसार बुधवार को 90 मिनट तक ताबड़तोड़ हमले किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
ओडिशा के पुरी समेत देशभर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी हो चुकी है। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं।
अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना की इस जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने टीम की ओर से लगे दोनों ही गोल में अहम भूमिका निभाई।
अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने रॉकलैंड हॉस्पिटल्स लिमिटेड और अन्य के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत लगभग 158.37 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।
भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (एफटीए) को दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इस समझौते से कपड़ा, आयुर्वेद, कृषि, प्रोसेस्ड फूड, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, रत्न-आभूषण और हस्तशिल्प जैसे कई क्षेत्रों को बड़ी उम्मीदें हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से जुड़े कथित चांदी विवाद पर कहा कि मामले की जांच संबंधित अधिकारी करेंगे। साथ ही, उन्होंने राम मंदिर के प्रबंधन से जुड़े मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी जिम्मेदारी राम मंदिर समिति और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की है, और यदि कहीं कोई कमी पाई गई है तो उससे सीख लेकर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने वाराणसी में गंगा नदी के किनारे अत्याधुनिक छह-लेन कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना बताते हुए कहा कि इससे शहर के प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, ट्रैफिक जाम कम होगा और पूर्वांचल के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद उमर खालिद को अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हर हफ्ते दो बार वीडियो कॉल करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने पाया कि वह पिछले छह वर्षों से बिना किसी जेल नियम का उल्लंघन किए इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
भारत-यूनाइटेड किंगडम मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने पर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि इस समझौते के लागू होने से आभूषण, हीरे के आभूषण, प्रयोगशाला में उत्पादित हीरे के आभूषण, पॉलिश किए गए हीरे और अन्य कीमती पत्थरों से बने उत्पादों के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि यह समझौता इन उत्पादों पर टैक्स का बोझ कम करता है।।
आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आज यानी बुधवार रात 9 बजे से उपलब्ध होगा, ताकि नागरिक वेबसाइट के नए स्वरूप का अनुभव कर सकें और इसकी विशेषताओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकें।
हिंदी सिनेमा, टेलीविजन और रंगमंच की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को गुजरे हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन उनके निभाए किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। सख्त 'दादी सा' से लेकर संवेदनशील मां और मजबूत महिला के किरदार तक, उन्होंने हर भूमिका में जान डाल दी।
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता बुधवार से लागू हो गया। उद्योग जगत के प्रमुख संगठनों का कहना है कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर खोलेगा, प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करेगा और वैश्विक बाजार में भारतीय उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने दिल्ली में गोबर के समुचित उपयोग के लिए कंप्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) प्लांट्स की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।।
प्रेग्नेंसी के नौ महीनों में महिला के शरीर के अंदर कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बल्कि चेहरे और त्वचा पर भी दिखाई देता है।
उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण और भू-उपयोग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बिना नक्शे की स्वीकृति के निर्मित भवनों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है।
भारत और श्रीलंका की अंडर-19 टीमों के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी 424-9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके बाद बुधवार को भारतीय टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 378 रन बना लिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित करने तथा लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ हमें अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बुधवार को कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ मंदिर में दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के बीच मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष का तबादला कर दिया गया है।।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को हैदराबाद यूको बैंक की शिकायत के आधार पर मेसर्स जुपिटर बायो साइंसेज लिमिटेड, उसके प्रबंध निदेशक, निदेशकों और अज्ञात लोक सेवकों और अज्ञात निजी व्यक्तियों के खिलाफ समन्वित तलाशी अभियान चलाया। इन पर बैंक को 47.37 करोड़ रुपए का अनुचित नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
नोएडा के थाना फेस-1 की पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतर्राज्यीय दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल का चेसिस बरामद किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


