लेटेस्ट - पेज 248
-
वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच गुरुवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र है जब प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली है।
-
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ अलग-अलग बातचीत की। इसके साथ ही इजरायली पीएम ने अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से भी मुलाकात की।
-
न्यूजीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स (एनजेडआईआईए) की तरफ से प्रकाशित एक लेख के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के बाद भारत और न्यूजीलैंड के संबंध एक नए दौर में प्रवेश कर गए हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 20 साल में देश की पहली यात्रा थी।
-
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों को सरकार के सामने पेश होकर पीएम नरेंद्र मोदी की उस पोस्ट के लिए विस्तृत जवाब देने को कहा है, जिस पर कुछ समय के लिए फेसबुक ने अस्थाई रोक लगा दी थी। यह बैठक अगले सात से 10 दिनों के बीच हो सकती है।
-
जानिए कैसे छोटी-छोटी आदतें रिश्तों को मजबूत बनाती हैं। पढ़ें एक भावनात्मक कहानी और आसान लाइफस्टाइल टिप्स जो परिवार और दोस्तों के साथ आपका रिश्ता बेहतर बनाएंगे।
-
जानिए कैसे सिर्फ 20 मिनट की मॉर्निंग रूटीन आपकी ऊर्जा, फोकस और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती है। आसान टिप्स और प्रेरणादायक कहानी के साथ।
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को 'समुद्र प्रदक्षिणा' अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने पर भारतीय ऑटोनॉमस सरफेस वेसल (आईएएसवी) त्रिवेणी की तीनों सेनाओं की महिला क्रू टीम को सम्मानित किया।।
-
हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के रंग को बदलने को लेकर पूर्व कप्तान वीरेन रस्किन्हा द्वारा उठाए गए सवाल पर सफाई पेश की है। हॉकी इंडिया ने बताया है कि मैदान और जर्सी का रंग एक जैसा होने से खिलाड़ियों के खेल और दृश्यता पर असर पड़ रहा था।
-
मद्रास हाई कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके विधायक वी. सेंथिल बालाजी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। यह मामला डायरेक्टरेट ऑफ विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन (डीवीएसी) से जुड़ा है, जिसमें तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के कामकाज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।
-
केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत उपलब्ध न्यूट्रास्यूटिकल (पोषण संबंधी सप्लीमेंट) उत्पाद देश भर के परिवारों के लिए स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट को अधिक सुलभ और किफायती बना रहे हैं। योजना के तहत प्रोटीन बार, इम्यूनिटी बार, माल्ट आधारित पोषण आहार और विशेष पोषण उत्पाद बाजार की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
-
आज की भागदौड़भरी जिंदगी में अनियमित आहार और एक ही जगह देर तक बैठकर काम करने से शरीर रोगों का शिकार हो रहा है। हालांकि, बीच-बीच में समय निकालकर योग करने से फिर से तरोताजा महसूस होने लगता है।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 1 अगस्त को पुणे दौरे से पहले शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पुणे शहर कांग्रेस ने शाह के दौरे के दौरान विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, वहीं भाजपा ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए जैसे को तैसा जवाब देने की चेतावनी दी है।
-
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हालात बेकाबू हो चुके हैं। पाकिस्तानी अधिकारी की तरफ से प्रदर्शनकारियों पर हिंसात्मक कार्रवाई की जा रही है।
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूएपीए (गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत पीओके में बसे चार आतंकवादियों की रामबन जिले में स्थित संपत्ति जब्त की है। गुरुवार कोयह जानकारी पुलिस ने दी।
-
भारत की ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के वित्त वर्ष 2030 तक लगभग 10 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह मैन्युफैक्चरर्स द्वारा सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट, डिफेंस, एयरोस्पेस और डेटा-सेंटर पावर जेनरेशन जैसे अधिक मार्जिन वाले प्रिसिजन इंजीनियरिंग सेक्टर में अपने कारोबार का विस्तार करना है।
-
पूर्व बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और मॉडल नेहल चुडासमा टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। बिग बॉस के घर में भी उन्होंने कई बार गलत समझे जाने और अकेले पड़ जाने का दर्द झेला था।
-
अभिनेत्री सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों ने जन्मदिन की बधाई दी।
-
31 जुलाई… यह सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है। यह वह दिन है, जब हिंदुस्तान की सबसे सुरीली आवाजों में से एक हमेशा के लिए खामोश हो गई।
-
संसद में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच गतिरोध अभी भी बरकरार है। गुरुवार को राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला।
-
संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा।
-
भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने करियर में यूं तो कई बड़े मुकाम हासिल किए, लेकिन आइए उनके करियर से जुड़ी आपको पांच सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताते हैं।
-
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका पर सुनवाई की है। कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और पैलेट गन से घायल हुए लोगों का इलाज कराने का निर्देश दिया।
-
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग पर पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।।
-
पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार स्क्वैश जूनियर टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम ने तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया।
-
जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।
-
बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी ने अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच कर वोट डाला। मतदान के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत का दावा करते हुए कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, कार्यकर्ता आधारित राजनीति और स्थानीय जुड़ाव के पक्ष में मतदान कर रही है।
-
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ऐलान किया कि केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ग्वालियर में देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
-
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने इसे जवाबी कार्रवाई बताया है।
-
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी।
-
गुरुवार को सावन माह की शुरुआत के साथ ही झारखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बिहार के सुल्तानगंज स्थित में उत्तरवाहिनी गंगा से लेकर झारखंड के देवघर तक ज्योतिर्लिंग तक करीब 105 किलोमीटर लंबे कांवर पथ पर गेरुआ वस्त्रधारी कांवड़ियों की लंबी कतार दिखी और पूरा इलाका बोल बम के नारों से गूंजा।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.