लेटेस्ट - पेज 252
मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। घरेलू दर्शकों के सामने मेक्सिको ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया।
जापान की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान वातारू एंडो ने पैर की चोट के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान के खिलाफ नई सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के जरूरी तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर नियंत्रण कर सकता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 12 से 13 जून तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी। उनके दौरे को लेकर देहरादून में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
जून का महीना इस बार खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। ग्रहों की 'प्लैनेट परेड' सिर्फ 11 से 15 जून के बीच ही नहीं बल्कि इस पूरे महीने दिखेगा।
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने राज्यसभा की सभी चार सीटों पर कब्जा कर लिया है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के तीन और जनसेना पार्टी (जेएसपी) के एक उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।
गुजरात से राज्यसभा की सभी चार सीटों के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म होने तक कोई अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में नहीं था, जिससे इस महीने के आखिर में खाली होने वाली उच्च सदन की चारों सीटें भर गईं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून की देर रात (भारतीय समय के अनुसार) से होगी। भले ही भारत इस विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहा, लेकिन देश में फीफा विश्व कप को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज जीत ली है। गुरुवार को ढाका में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में डीएलएस नियम के तहत बांग्लादेश ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बन ली है।
बॉलीवुड कलाकारों कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कॉकटेल-2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फ्रेश स्टारकास्ट प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।
सोशल मीडिया पर कथित अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने के आरोप में स्टैंड-अप कमीडियन और यूट्यूबर प्रणित मोरे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने उनके साथ शामिल अन्य के खिलाफ एफआईआर करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के हांसी शहर में फायरिंग की एक बड़ी घटना हुई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 26 वर्ष के एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी।।
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का मुख्य आकर्षण होगा।
अफगानिस्तान में पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक में महिलाओं और बच्चों समेत 13 आम लोग मारे गए। संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने गुरुवार को पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के बाद तनाव कम करने और स्थायी युद्धविराम की अपनी अपील दोहराई।
पाकिस्तान महिला टीम के मेंटर वहाब रियाज ने कहा कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से हमारा लक्ष्य शीर्ष-4 में जगह बनाना है।
एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी पत्नी रकुल प्रीत सिंह के साथ न्यूयॉर्क यात्रा पर हैं। जैकी भगनानी ने गुरुवार को अपने इस खास वेकेशन की कुछ बेहद प्यारी और अनदेखी झलकियां फैंस के साथ शेयर की।
हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को कहा कि जॉर्जिया से गैंगस्टर वेंकट गर्ग का प्रत्यर्पण एक बड़ी कामयाबी है, क्योंकि यह जॉर्जिया से भारत के लिए पहला प्रत्यर्पण था और इस वर्ष उनके द्वारा हासिल किया गया 10वां डिपोर्टेशन है।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कहा कि भारत के 70 करोड़ युवा देश की संपत्ति हैं और राज्यों से इस जनसांख्यिकीय लाभांश को विकास लाभांश में बदलने का आग्रह किया।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी के 'अहंकार और गलत व्यवहार' को लेकर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देने के कुछ ही देर बाद उनके बेटे सिरसान्या बंदोपाध्याय ने टीएमसी महासचिव के 'दबदबे वाले' रवैये की कड़ी आलोचना की।।
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में अपने जीवन से जुड़ा एक अनुभव साझा किया है। दरअसल, गोवा से मुंबई की फ्लाइट के दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई, जिसने उनका जीवन जीने और लोगों को परखने का नजरिया ही बदल दिया।
गर्मी अब अपने पूरे जोर पर है। लू चल रही है और दिनभर के बाद शरीर व मन दोनों थकान से भरे रहते हैं।
अफगानिस्तान-ए ने गुरुवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत-ए के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 4 रन से जीत दर्ज की।।
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी से जुड़ी प्रॉपर्टीज पर अवैध निर्माण को गिराने की स्थिति के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में 9 जून को जंगल में मिली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की लाश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हुई। सभी तीन उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब एक बार फिर यह जोड़ी नए प्रोजेक्ट 'प्रीतम और पेड्रो' के जरिए साथ आ रही है।
हिंदी सिनेमा के सबसे दर्दभरे गीतों में से एक 'तड़प तड़प के' को लेकर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह गाना संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए नहीं बनाया गया था।
सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे फिसल गया है।
अमेरिका ने माना है कि उसने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले एमटी जलवीर को निशाना बनाया है। कथित तौर पर उनके निर्देशों का पालन न करने के कारण ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर को निष्क्रिय किया गया।
झारखंड के सिमडेगा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दंपति और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोलेबिरा थाना क्षेत्र में गुमला-सिमडेगा मार्ग पर अघरमा के पास हुआ, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


