लेटेस्ट - पेज 253
छह नागा नागरिकों की हत्या के विरोध में यूनाइटेड नागा काउंसिल (यूएनसी) द्वारा बुलाए गए 24 घंटे के पूर्ण बंद के कारण गुरुवार को मणिपुर के नागा-बहुल इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।।
कलकत्ता हाई कोर्ट की सिंगल-जज वाली वेकेशन बेंच ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी को निर्देश दिया कि वे शाम 6 बजे तक सीआईडी के सामने पेश हों और जांच में शामिल हों।।
नोएडा के सेक्टर-152 स्थित एटीएस पिक्चरेस्क रीप्राइव प्रोजेक्ट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन टावर में शटरिंग का कार्य कर रहे दो मजदूर ऊंचाई से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
होर्मुज के पास पालाउ-ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। इस हमले में 21 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि तीन लापता बताए जा रहे थे।
ईरान की समुद्री निगरानी संस्था ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को "अगली सूचना तक पूरी तरह बंद" कर दिया गया है। यह कदम रेवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से बुधवार रात में दिए गए आदेश के बाद उठाया गया है।
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 150.63 अंक या 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,832.55 और निफ्टी 53.35 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,161.60 पर था।
झारखंड के गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
भारत में पीएमएस इंडस्ट्री के अगले विकास के चरण में पारदर्शिता, निवेशक सुरक्षा और मजबूत शासन-व्यवस्था की अहम भूमिका होगी। यह बयान भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार ने गुरुवार को दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर राजनीति, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व की सराहना कर रही हैं।
दस्त बच्चों में होने वाली एक सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो समय पर ध्यान न दिए जाने पर उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि दस्त की रोकथाम और उपचार को लेकर जागरूक रहें और बच्चों की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सावधानियां अपनाएं।
उम्र बढ़ने के साथ-साथ गिरने का खतरा सबसे ज्यादा हो जाता है। छोटी-सी असावधानी या कमजोर संतुलन बुजुर्गों को गंभीर चोट पहुंचा सकता है।
ईरान की एक शक्तिशाली सैन्य और सुरक्षा संस्था इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने 12 बैलिस्टिक मिसाइलों से किए जवाबी हमले में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उसके लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया।
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान में रेलवे विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक तकनीकी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा का मानना है कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में खिताब जीतने की भारत की उम्मीदें ग्रुप स्टेज के कठिन मुकाबलों पर काफी हद तक निर्भर करेंगी। हालांकि, उन्होंने इस चुनौती को एक मजबूत टीम के लिए जरूरी परीक्षा बताया, जो विश्व चैंपियन बनना चाहती है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक और जहाज को नुकसान की खबर है। ओमान स्थित दूतावास ने एक्स पर बयान जारी कर कहा है कि उनकी नजर इस पूरी घटना पर बनी हुई है।
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एमटी सेट्टेबेलो तेल टैंकर हादसे के बाद लापता बताए जा रहे तीन भारतीयों के मौत की पुष्टि की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनोवाल ने इस दुखद घटना पर खेद जताया।
बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए। इस घटना के बाद गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप क्षेत्र मिंडानाओ तट के पास सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, इस आपदा में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है, 31 लापता हैं और 688 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका 'बमों से बातचीत' करेगा। साथ ही ईरान को चेतावनी दी कि जब तक तेहरान परमाणु समझौते के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शर्तें नहीं मानता, तब तक अमेरिकी हमले जारी रह सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों के अवैतनिक घरेलू श्रम को महत्वपूर्ण आर्थिक और सामाजिक मान्यता देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट के निर्णय से दुर्घटना पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिलने में सहायता मिलेगी और समाज में गृहिणियों के योगदान को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान में गुरुवार से गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि राज्य में एक 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 11 जून से 14 जून के बीच बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर डिवीजन के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यदि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष दोबारा गंभीर रूप लेता है, तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने केजीएमयू और एसजीपीजीआई से जुड़े कथित धर्मांतरण मामलों का संज्ञान लिया है। हर डेंटल और मेडिकल कॉलेज में धर्मांतरण रोकथाम केंद्र बनाए जाने के आदेश पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम और मेजबान शहर चुनने की प्रक्रिया में बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा है। इन सुधारों का उद्देश्य प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, किफायती, टिकाऊ और खिलाड़ियों के हितों के अनुरूप बनाना है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर लालू यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन का केक काटा।
भारत सरकार ने एथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने 22 प्रतिशत, 25 प्रतिशत, 27 प्रतिशत और 30 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (ई22, ई25, ई27 और ई30) को केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) से छूट देने की घोषणा की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो-तीन घंटों के लिए कई राज्यों के विभिन्न जिलों में नाउकास्ट चेतावनी जारी की है। विभाग ने तेज हवाओं, भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रभावी रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है और ईरान के साथ तनाव के बावजूद इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से 100 मिलियन बैरल से अधिक तेल की आवाजाही को सुरक्षित रखा है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


