लेटेस्ट - पेज 257
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) बुधवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेगा। बैठक में मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज किए जाने पर कांग्रेस की आपत्तियों पर चर्चा की जाएगी।
बहराइच जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।
अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैं। ये हमले एक दिन पहले ईरान के हवाई हमले में अमेरिकी हेलीकॉप्टर अपाचे के मार गिराए जाने के बाद शुरू हुए।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है। यह बैठक केंद्र में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य एकल खिड़की की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 32वीं बैठक में 5877.0 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश वाले 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों मंजूरी प्रदान की गई। इससे राज्य में 13,355 रोगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रेनू भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
ब्रिटिश नंबर 1 एम्मा रादुकानू ने मंगलवार को क्वींस क्लब में खेले गए पहले राउंड के मैच में अन्ना ब्लिंकोवा के खिलाफ 6-0, 6-3 से जीत दर्ज की। यह तीन महीने से भी ज्यादा समय में रादुकानू की पहली जीत थी, जिससे विंबलडन की उनकी तैयारियों को बढ़ावा मिला।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत बीएलओ आगामी 7 जुलाई तक क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से संपर्क कर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें भरवाकर वापस भी प्राप्त करेंगे।
200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया था।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रियाई गोलकीपर फ्लोरियन विगेले अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड करेंगे, जो टूर्नामेंट के 96 साल के इतिहास में सबसे लंबे खिलाड़ी होंगे। ऑस्ट्रियाई गोलकीपर फ्लोरियन विगेले की लंबाई 6 फीट 9.5 इंच (2.05 मीटर) है।
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड संख्या 63 से तृणमूल कांग्रेस की पार्षद सुष्मिता भट्टाचार्य को मंगलवार को कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया।
हरियाणा की एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से घरेलू हिंसा मामले में मंगलवार को अंतरिम राहत मिल गई है। अदालत ने उन्हें महिला संरक्षण कानून के तहत सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति के खिलाफ कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत भारत को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत विश्व के तीन प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में अपने कैंपस स्थापित करने के लिए स्वीकृति पत्र सौंपे गए हैं।
एक चौंकाने वाली घटना में घरेलू विवाद के बाद अपने मायके लौट रही 41 वर्षीय महिला से लिफ्ट का लालच देकर 10 युवकों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह घटना दावणगेरे जिले के चन्नागिरी तालुक के बसवपटना पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दर्ज की गई।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी, जिसका फाइनल 20 जुलाई को खेला जाएगा। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में 48 टीमें कुल 104 मैच खेलेंगी।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी से ग्राहकों को बचाने के लिए एंट्री लेवल की गाड़ियों के लिए प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम का ऐलान किया।
जेपी इंफ्राटेक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चल रही जांच के तहत ईडी ने दो कंपनियों की 100 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों और कल्याणकारी पहलों को प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सीमा और आंतरिक सुरक्षा में सुधार लाने के उद्देश्य से लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) का शुभारंभ किया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सीमा सुरक्षा और सीमा पार व्यापार को बढ़ावा देने के वादे को रेखांकित करता है।
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सोमवार, 8 जून को नमो भारत ट्रेनों में एक दिन के भीतर लगभग 1 लाख 25 हजार 500 यात्रियों ने यात्रा की, जो इस कॉरिडोर की अब तक की सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप है।
एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू करने की घोषणा की। इससे दोनों देशों के बीच रियल-टाइम, कम लागत और सुरक्षित मनी ट्रांसफर हो सकेगा।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित रावलकोट शहर में मंगलवार को जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के सदस्यों और कानून-व्यवस्था संभालने वाली सुरक्षा एजेंसियों के बीच झड़प हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस हिंसा में कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आठ प्रदर्शनकारी और चार सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
श्रीलंका में खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत इंडिया ए ने जीत के साथ की है। इंडिया ए ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ए को 8 रन से हरा दिया।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई टीमों ने अपने दमदार प्रदर्शन से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई है। आइए, टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमों के बारे में जानते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल रहे हालात और सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
जयपुर के खो नागोरियान इलाके में एक पटाखा कारखाने में आग लगने से एक बच्चे समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यात्रा शुरू होने के मात्र 39 दिनों के भीतर ही इनर लाइन परमिट (आईएलपी) जारी होने का आंकड़ा पिछले वर्ष के पूरे यात्रा सत्र के रिकॉर्ड को पार कर गया है।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी से जुड़े विवादों और पुनर्परीक्षा की तैयारियों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की।
गर्मियों के मौसम में अक्सर यह कहा जाता है कि गर्म चाय या कॉफी पीने से शरीर ठंडा रहता है। हालांकि, कई लोगों का अनुभव इससे बिल्कुल अलग होता है।
देहरादून प्रशासन ने बिना लाइसेंस वाली फार्मेसी और अवैध दवा कारोबार पर शिकंजा कस दिया है। एडिशनल कमिश्नर एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति दवा का कारोबार नहीं कर सकता।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


