लेटेस्ट - पेज 269
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को अर्थव्यवस्था को लेकर ट्रंप प्रशासन की नीतियों का बचाव किया। बढ़ती ईंधन और उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों को लेकर हो रही आलोचना के बीच उन्होंने लॉमेकर्स से कहा कि ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण बढ़ी महंगाई अस्थायी है और स्थिति सामान्य होने पर कीमतें फिर कम हो जाएंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना "अच्छा दोस्त" बताते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही व्यापार समझौता हो सकता है।
एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और तेज आंधी-तूफान तथा बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी ओर आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया।
वैश्विक तनावों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को आने वाले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों से पहले भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला।।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच संबंध स्थिर बने हुए हैं। साथ ही, उन्होंने चीन के अमेरिका में डेटा सेंटर परियोजनाओं के विरोध को कथित समर्थन दिए जाने को कोई बड़ा खतरा मानने से इनकार किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों से पर्यावरण संरक्षण का प्रण लेने के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की गई।
पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। गद्दाफी स्टेडियम में कंगारू बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 157 रन बनाकर सिमट गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक 'सुभाषितम' संदेश शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकृति के संरक्षण पर बात की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने गुरुवार को क्यूबा को एक 'विफल देश' बताया। उन्होंने कहा कि वहां की साम्यवादी सरकार पर दबाव बढ़ रहा है और ईरान से जुड़े मौजूदा मुद्दों के निपटारे के बाद उनका प्रशासन क्यूबा पर अधिक ध्यान देगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर देश भर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों समेत कई नेताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, सुशासन और प्रदेश के विकास की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालना 'अंतरराष्ट्रीय संबंधों और द्विपक्षीय रिश्तों के लिए नुकसानदायक' है। रूस के राष्ट्रपति ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग के कॉन्स्टेंटाइन पैलेस में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान यह बात कही।
कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार रात अपने मंत्रिमंडल के 13 सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। विभाग आवंटन की सूची आधिकारिक अधिसूचना के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेज दी गई है।
बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग का विवाद अब सड़कों पर उतर गया है। गुरुवार की शाम को ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर उनकी गिरफ्तारी का विरोध जताया।
मीरा आंद्रीवा ने अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह पक्की कर ली है। आंद्रीवा ने गुरुवार को रोलैंड गैरोस महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में मार्ता कोस्त्युक को 6-1, 6-3 से हराया।
श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें जानमाल का बेहद नुकसान हुआ। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को बताया कि श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में बुधवार देर शाम एक बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी आग में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
फरीदाबाद से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान एक भारी मशीन अचानक गिर गई, जिसके नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिला मुख्यालय में तैनात डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को बुधवार देर रात रेप केस में गिरफ्तार किया गया और एक स्थानीय अदालत ने उन्हें 19 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।।
गुरुवार को नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आई तेज़ आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण शहर के विभिन्न सेक्टरों में बड़े पैमाने पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
फ्रेंच ओपन में सारा एरानी और एंड्रिया वावसोरी ने गुरुवार को फाइनल मुकाबले में गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और इवान किंग को 4-6, 6-3, 10-4 से शिकस्त दी। इसके साथ ही वे साल 2019 के बाद फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स की ट्रॉफी लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई।
बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस एक्शन में है। इस मामले में पुलिस ने एक वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो गार्डों को हिरासत में लिया है।
अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 के शुरुआत की घोषणा की।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका में एक अहम पार्टनर के तौर पर, वेनेजुएला के साथ हमारा करीबी सहयोग ग्लोबल साउथ के लिए बहुत जरूरी है।
तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित एनएच-91 पर लुहारली टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज हवाओं के कारण विकास प्राधिकरण का एक भारी-भरकम सूचना बोर्ड टूटकर सीधे हाईवे पर गिर पड़ा।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारू और बाधा रहित बनाए रखने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के 22 मई के निर्देशों के अनुपालन में यमुना एक्सप्रेस-वे के गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 0 किलोमीटर से 41 किलोमीटर तक के पूरे हिस्से को 'नो प्रोटेस्ट जोन' घोषित कर दिया गया है।
दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं।
पूल स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद, भारतीय महिला और पुरुष टीमें अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बहुमंजिला 'फ्लोरिश स्टे बीएंडबी' में भीषण आग लगने की घटना के एक दिन बाद गुरुवार को प्रॉपर्टी के मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस भीषण आग हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी।
केंद्र सरकार देश में फ्लेक्स-फ्यूल को बढ़ावा देने के लिए चरणबद्ध तरीके से ई85 ईंधन स्टेशन शुरू करने जा रही है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे प्रमुख शहरी क्षेत्रों में सबसे पहले लगभग 100 ई85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन यानी ईंधन वितरण स्टेशन शुरू किए जाएंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


