लेटेस्ट - पेज 291
-
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि ईरान का परमाणु ठिकाना 'पिकएक्स माउंटेन' जल्द ही अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की जद में आ सकता है।
-
अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराकर फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही, लियोनेल स्कालोनी ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड स्थापित करने के साथ ही राष्ट्रीय टीम के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण मैनेजरों में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण हासिल करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने घोषणा की है कि अमेरिका ईरान के विरुद्ध अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज करेगा, होर्मुज जलडमरूमध्य को नियंत्रित करने का प्रयास करेगा और ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखेगा।
-
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 344 अंक यानी 0.44 प्रतिशत लुढ़ककर 77,272 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी भी 143 अंक या 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,068 के स्तर पर देखा गया।
-
टाइप-2 डायबिटीज की चपेट में आने का जोखिम सिर्फ शरीर के बढ़े हुए वजन या मोटापे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मांसपेशियों की सेहत भी एक बेहद अहम भूमिका निभाती है। ऑस्ट्रेलिया की कर्टिन यूनिवर्सिटी की अगुवाई में हुए एक नए शोध से यह सामने आया है कि जिन लोगों में शरीर की अतिरिक्त चर्बी के साथ-साथ मांसपेशियां कमजोर होती हैं, उनमें इस बीमारी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के निवासियों के लिए यह सप्ताह मौसम के लिहाज से राहत भरा साबित हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नए पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
-
ओमान के समुद्र क्षेत्र में होर्मुज स्ट्रेट में दो ईरानी क्रूज मिसाइलों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो टैंकरों को निशाना बनाया। अमीरात न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
-
रियल मैड्रिड के नए मुख्य कोच जोस मोरिन्हो ने क्लब में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए वाल्देबेबास ट्रेनिंग सेंटर में प्री-सीजन ट्रेनिंग शुरू कर दी है।।
-
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को लेकर विमान सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गया।
-
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग द्वारा 'वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य को 451.63 करोड़ (45,163 लाख रुपए) की प्रथम किस्त विशेष सहायता (ऋण) के रूप में स्वीकृत की गई है।
-
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फैजाबाद के वकील अब मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। फैजाबाद बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल थाना राम जन्मभूमि पहुंचा और अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर की जानकारी मांगी।
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सतीश पटेल ने सोमवार को मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें एक अनुभवी संगठन प्रमुख के रूप में पेश किया।
-
इंग्लैंड को भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 270 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने स्वीकार किया है कि लॉर्ड्स में भारत के विरुद्ध ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच के पहले दिन उनकी टीम हालात के हिसाब से जल्दी नहीं ढल पाई।
-
भारतीय नौसेना का सेल ट्रेनिंग शिप (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शिनी बोस्टन पहुंच गया है। यहां वह सेल बोस्टन 2026 के तहत होने वाली 'परेड ऑफ सेल' में हिस्सा लेगा।
-
बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) सेक्टर की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार और निजी क्षेत्र की साझेदारी के तहत 'डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट 2025-26: फ्रॉम फ्रंटलाइन इंटेलिजेंस टू कलेक्टिव फोरसाइट' जारी की गई।
-
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने सोमवार को घोषणा की कि भारत के 104 हवाई अड्डे अब 100 प्रतिशत नवीकरणीय (रिन्यूएबल) ऊर्जा से संचालित हो रहे हैं। यह उपलब्धि देश में विमानन अवसंरचना (एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर) को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
-
वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है।
-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। बेंगलुरु और नई दिल्ली में हुई कई राजनीतिक बैठकों से संकेत मिला है कि पार्टी हाई कमांड आने वाले दिनों में अंतिम निर्णय ले सकती है।
-
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को एलुरु जिले में स्थित महत्वाकांक्षी पोलावरम सिंचाई परियोजना का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से परियोजना क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया और विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
-
अभिनेता केके मेनन अलग-अलग तरह की भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में जासूस, नेता, अपराधी और कई गंभीर किरदार निभाए हैं, लेकिन अब वह पहली बार एक स्कूल हेडमास्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
-
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 270 रनों से शानदार जीत के बाद, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों की तारीफ की। कौर ने शुरुआती दबाव को संभालने के लिए उनकी सराहना करते हुए मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेलने को बेहद खास अनुभव बताया।
-
सऊदी अरब ने हूती के कब्जे वाली यमन की राजधानी सना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर कई हवाई हमले किए। यह दावा सोमवार को हूती समूह के चैनल अल-मसीरा टीवी ने किया।
-
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में रूस ने यूक्रेन के नागरिक ढांचे को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर एक बार फिर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
-
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधायकों को खरीद-फरोख्त वाले बयान दिए थे। इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने भाजपा को बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए हैं।
-
नई दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और व्यापक तलाशी अभियान के बाद लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।
-
अभिनेत्री अक्षरा हासन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिमुलाक्रा' की रिलीज की तैयारी में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसमें अक्षरा 'निवी' के किरदार में नजर आ रही हैं।
-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को मैड्रिड में स्पेन के अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।।
-
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार के सत्र में बड़े उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों ने सत्र की शुरुआत बड़े गिरावट के साथ की थी, लेकिन आईटी शेयरों में तेजी के चलते निफ्टी50 और सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर से ऊपर उठकर बंद हुए।
-
जुलाई भारत व जापान के बीच टोक्यो में 8वीं भारत-जापान रक्षा नीति वार्ता आयोजित की गई है। इस महत्वपूर्ण वार्ता का उद्देश्य दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र में बढ़ते संयुक्त सहयोग को और मजबूत बनाना है।
-
भारतीय कप्तान शुभमन गिल के साथ बांग्लादेशी ऑलराउंडर मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को जून महीने के 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.