लेटेस्ट - पेज 289
-
झारखंड महिला कांग्रेस की सह-प्रभारी सुधा प्रसाद ने 21 जुलाई को प्रस्तावित 'चलो संसद' अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं और इंडिया गठबंधन के दलों को शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने की मांग कर रही है।
-
पीवी सिंधु और ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने मंगलवार को जापान की राजधानी में बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के अपने-अपने शुरुआती राउंड के मुकाबले जीतकर जापान ओपन 2026 के दूसरे राउंड में जगह बनाई।
-
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष भाटी ने मंगलवार शाम कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसका शव मयूर विहार इलाके में एक पार्क से बरामद हुआ।
-
महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईबीक्स के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार किया है। ईडी ने उन्हें दिल्ली स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया।
-
महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मंगलवार को कहा कि सुनेत्रा पवार का पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुनाव पूरी तरह वैध है और यह पार्टी संविधान तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप कराया गया है। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की अंदरूनी कलह की अटकलों को खारिज कर दिया।
-
इटली की सरकार ने समुद्री मार्गों से गुजरने पर किसी भी तरह का शुल्क लगाने का विरोध करते हुए कहा कि समुद्री स्ट्रेट्स कोई इंसानों की बनाई संरचना नहीं है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी का यह बयान मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ऐलान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी मालवाहक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।
-
खराब शुरुआत के बावजूद इंग्लैंड ने एजबेस्टन में जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत के सामने जीत के लिए 259 रन का टारगेट रखा है। मेजबान टीम को यहां तक पहुंचाने में लियाम डॉसन और जो रूट का अहम योगदान रहा, जिनके बीच 121 रन की साझेदारी हुई।
-
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर एक के बाद एक दस मिसाइलें दागकर तबाही मचाई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, सोमवार रात रूस ने 135 ड्रोन और मिसाइलों से कई शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।
-
देश भर में पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अपने व्यापक गुणवत्ता निगरानी अभियान के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि देश भर में अपने रिटेल आउटलेट्स पर एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर निरीक्षण और परीक्षण किए गए।
-
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले में मध्यस्थता बैठक से पहले हिंदू पक्ष के सदस्य 'हर-हर महादेव' के नारे लगाते हुए कोर्ट पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर हो रही यह बैठक वाराणसी कोर्ट के रिक्रिएशन रूम में होने की उम्मीद है, जहां हिंदू और मुस्लिम पक्ष बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश करेंगे।
-
भारतीय-अंतरराष्ट्रीय ड्रामा फिल्म '52 ब्लू' का हाल ही प्रीमियर लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अली अल अरबी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नेहा धूपिया, आदिल हुसैन और यादव शशिधर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
-
अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात अपने प्रिय मित्र एवं लेखक/गीतकार स्वर्गीय राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा जी के पुत्र से मुलाकात हुई।
-
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि वे रीजनल रिंग रोड (आरआरआर) के उत्तरी हिस्से पर काम शुरू करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दिलाएं। उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण का 95 प्रतिशत काम पहले ही पूरा हो चुका है।
-
टीवी शो 'उड़ने की आशा' अब अपनी कहानी में एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। शो में जल्द ही सात साल का लीप देखने को मिलेगा, जिसके बाद कहानी एक नए दौर में प्रवेश करेगी।
-
फीफा विश्व कप में भारतीय टीम ने क्वालीफाई बेशक न किया हो, लेकिन देश में विश्व कप को लेकर रोमांच कम नहीं है। फैंस रात-रात भर जागकर विश्व कप के मैचों का लुत्फ ले रहे हैं।
-
2020 के दिल्ली दंगों के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के दोषी ठहराए जाने पर हो रही आलोचना के बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को खुद को इस मामले से अलग करने की कोशिश की। केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि हमने उसे बहुत पहले ही पार्टी से निकाल दिया था।
-
केतन अग्रवाल की हत्या के बाद न्याय की मांग कर रहीं उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है। इस ई-मेल के साथ उन्होंने एक वीडियो भी संलग्न किया है, जिसमें वे अपने हाथ में बेटे की तस्वीर थामे हुए फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।
-
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों की वजह से सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट दर्ज करते हुए लाल निशान में बंद हुआ। इस कारोबारी सत्र के दौरान प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 0.72 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
-
मुंबई स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के आलीशान बंगले 'मन्नत' के रेनोवेशन से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना निर्णय सुना दिया है। अदालत ने मन्नत में दो नई मंजिलें जोड़ने के लिए मिली कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
-
साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री भावना मेनन ने मंगलवार को अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि वह सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही सक्रिय हैं।।
-
अमेरिकी टेक दिग्गज गूगल ने भारत के डेवलपर्स, स्टार्टअप्स, एंटरप्राइजेज और शैक्षणिक संस्थानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी कई नई पहलों की घोषणा की है। इन कदमों का उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते एआई इकोसिस्टम को मजबूत करना और नवाचार को बढ़ावा देना है।
-
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने का स्पष्ट संदेश दिया है। मंगलवार को भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने हिरोशिमा में जापान की समुद्री आत्मरक्षा सेना के नौसैनिक अड्डे का दौरा किया।
-
बिहार की राजधानी पटना में हुए बहुचर्चित बंटी यादव अपहरण और हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्यशैली पर लगातार खड़े हो रहे सवालों के बीच महकमे ने एक बड़ी कार्रवाई की है। वारदात के दौरान कथित रूप से लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
-
हरियाणा ने अंडर-23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में तीनों टीम खिताबों पर कब्जा जमा लिया है। हरियाणा की टीम ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिलाओं की रेसलिंग स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।
-
इंग्लैंड फुटबॉल टीम के स्टार मिडफील्डर और उप-कप्तान डेक्लान राइस अपनी बीमारी से पूरी तरह उबर चुके हैं, लेकिन अर्जेंटीना के विरुद्ध होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में उनके खेलने को लेकर अंतिम निर्णय मैच से ठीक पहले किया जाएगा। इंग्लिश टीम के मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल उनकी फिटनेस की गहन निगरानी कर रहे हैं और कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले वे आखिरी अभ्यास सत्र के खत्म होने का इंतजार करेंगे।
-
वियतनाम में हुई नाव दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले तमिलनाडु के छह नागरिकों में से तीन लोगों के पार्थिव शरीर कोयंबटूर हवाई अड्डे पर पहुंचाए गए। इसके बाद, जिला प्रशासन की देखरेख में इन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से उनके गृह जिलों के लिए रवाना किया गया।
-
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को भारत का पहला सरकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को जिम्मेदार एआई नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
-
झारखंड के पलामू जिले के अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव से एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाने का आरोप मढ़ा है।
-
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी द्वारा सुन्नी और शिया वक्फ बोर्डों में कथित गड़बड़ियों को लेकर उठाए गए सवालों के बाद, अब शिया धर्मगुरुओं ने भी वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार और इसकी जांच कराए जाने की मांग का समर्थन कर दिया है।।
-
फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की भिड़ंत फुटबॉल की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है। इंग्लैंड के पूर्व स्टार स्ट्राइकर रॉबी फाउलर ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार प्रतिद्वंद्विताओं में से एक बताया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.