लेटेस्ट - पेज 300
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा भीषण गर्मी और हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे और तेज हवाओं ने लोगों को आंधी जैसा एहसास कराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें एक युवा और ऊर्जावान नेता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके कार्यों में सेवा और राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की झलक मिलती है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर में शनिवार सुबह एक स्लीपर बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बस में सवार करीब 40 यात्रियों में सभी घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पिछले 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है।
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भीषण हादसा हो गया। एक क्रूजर वाहन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।
देवभूमि उत्ताखंड में, बर्फीली चोटियों के बीच बसा 'श्री हेमकुंड साहिब' केवल एक पवित्र सिख तीर्थस्थल ही नहीं बल्कि असीम शांति और अलौकिक सौंदर्य का प्रतीक है। चमोली जिले में स्थित यह स्थान आस्था और प्रकृति का एक ऐसा अनूठा संगम है, जहां पहुंचकर हर श्रद्धालु का मन भक्ति रस में डूब जाता है।
काफी लंबे वक्त के बाद ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी चर्चाओं में हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हाल में हुई अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान बातचीत करना चाहता है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान पहुंचा है और अमेरिका किसी भी हालत में उसे परमाणु हथियार बनाने नहीं देगा।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। रुबियो का विमान सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा।
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी समर्थ सिंह के वकील जयदीप कौरव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि समर्थ सिंह की ओर से उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। बाद में उसे वापस ले लिया गया और यह कहा गया कि वे स्वयं न्यायालय में सरेंडर करना चाहते हैं।
वैश्विक संकट के बीच देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने इस बार पेट्रोल की कीमतें 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के उपनगरीय इलाके में एक रैली के दौरान शरण देने वाले शहरों की नीतियों और अवैध आप्रवासन (इमिग्रेशन) की कड़ी आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने रिपब्लिकन नेताओं का समर्थन किया और अपने प्रशासन के आर्थिक एजेंडे पर भी प्रकाश डाला।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में देर रात एक फर्नीचर बाजार में भीषण आग लग गई। आग लगते ही दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में तेज रफ्तार डंफर ने सड़क किनारे सो रहे एक परिवार को रौंद दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।।
देश का अधिकतर हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि दुनिया के टॉप 50 या टॉप 100 सबसे अधिक गर्म शहरों में सबसे ज्यादा शहर भारत के ही हैं।
आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आरसीबी को 55 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद भी एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर ही है।
आयुष्मान भारत हेल्थकेयर योजना को सभी तक पहुंचाने और डिजिटल पहुंच का विस्तार करने की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाते हुए 100 करोड़ से ज्यादा हेल्थ रिकॉर्ड आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) से लिंक किए गए हैं।।
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर देशभर के लोगों को 'आध्यात्मिक उपचार' के नाम पर ठग रहे थे।।
आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 256 रन का लक्ष्य दिया है। एसआरएच की तरफ से ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया।
केंद्र सरकार ने एक बार फिर लोगों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी नहीं करने की अपील की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह स्थिर है।
प्रो रेसलिंग लीग का भारत के कुश्ती इकोसिस्टम पर बढ़ता प्रभाव 23 से 31 मई तक वियतनाम के दा नांग में शुरू होने वाली अंजर-17 और अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दिखेगा। चंद्रमोहन, सचिन मोर, नेहा और काजल जैसे पहलवान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया है।।
झारखंड की राजधानी रांची में एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा-2026 में ऑनलाइन हैकिंग और कदाचार कराने वाले संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक परीक्षार्थी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के इनविजलेटर, सेंटर अधीक्षक और आईटी कर्मी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गौतमबुद्धनगर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी कंपनियां बनाकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में करंट खाते खुलवाता था और उन्हीं खातों के जरिए साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को ट्रांसफर कर उसे वैध दिखाने का काम करता था।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग और एआईआरएडब्ल्यूएटी रिसर्च फाउंडेशन, आईआईटी कानपुर के बीच अहम समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण की चुनौती से प्रभावी एवं वैज्ञानिक तरीके से निपटना है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जंगल में लगने वाली आग के नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली, संयुक्त अरब अमीरात समेत अन्य देशों की यात्रा सिर्फ कूटनीति और आर्थिक समझौतों तक सीमित नहीं रही। इस यात्रा ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और अनोखे कृषि उत्पादों को वैश्विक मंच पर भी पहचान दिलाई।
भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति भवन में पीपी सत्यन द्वारा लिखित पुस्तक 'द लाइब्रेरी मैन ऑफ इंडिया: द स्टोरी ऑफ पीएन पणिक्कर' का विमोचन किया।
मध्य प्रदेश में मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब बड़ा मोड़ तब आया, जब मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर जिला अदालत में पहुंचे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


