लेटेस्ट - पेज 298
-
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार को विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कोर्ट के निर्देशों के पालन, केंद्रीय एजेंसियों की जांच, राज्य में औद्योगीकरण और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।
-
तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कांग्रेस और बीआरएस पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि राज्य की जनता अब दोनों दलों से नाराज है और अगली बार तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी।
-
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से मुलाकात की है। इस अवसर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहे।
-
रामधारी सिंह दिनकर की 'रश्मिरथी' और हरिवंश राय बच्चन की 'मधुशाला' की पंक्तियां जिन्हें कंठस्थ थीं, बिहार के उस लड़के की वास्तविक जीवन यात्रा किसी सस्पेंस फिल्म जैसी है। 1990 के शुरुआती दौर में एमबीए कर रहा यह छात्र अपनी कक्षा के शीर्ष 10 मेधावियों में शामिल था।
-
नॉर्वे के हेड कोच स्टेल सोलबैकेन ने कहा है कि उनकी टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहचान और खेलने के अंदाज को बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि टीम को अपनी ताकत पर भरोसा रखना होगा और वैसा ही खेलना होगा जैसा वह अब तक टूर्नामेंट में खेलते आए हैं।
-
बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस प्रेमी नरगिस फाखरी ने इस बार अपनी नियमित जिम वर्कआउट की जगह पिलाटेस सेशन को चुना। अभिनेत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है।
-
भारत और न्यूजीलैंड ने शनिवार को आतंकवाद से लड़ने, साइबर-सिक्योरिटी बढ़ाने और दूसरी उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सहयोग को गहरा करने के अपने साझा इरादे को फिर से दोहराया।।
-
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना भी हुई।
-
तेजी से बदलते वैश्विक हालातों के बीच सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,900 रुपए और 13,000 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।
-
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के फिल्मी करियर के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। इस खास मौके पर अभिनेता जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेता-निर्देशक राकेश रोशन ने एक साथ मंच पर आकर पुरानी यादों को ताजा किया।
-
राजधानी शिमला के संजौली कॉलेज के समीप स्थित बोथवेल क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए भारी भूस्खलन से इलाके में दहशत फैल गई। सुबह करीब चार बजे हुए इस भूस्खलन के समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले दिनों में मौसम के दोहरे मिजाज का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताह के दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि किसी भी दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
-
केरल के कन्नूर में एक निजी अस्पताल में 18 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। कटे हुए होंठ पर टांके लगाने के लिए एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद उसकी हालत पांच दिनों से गंभीर बनी हुई थी।
-
लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट चटकाए।
-
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और न्यूजीलैंड अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। इसका मकसद द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करना और आने वाले सालों में जुड़ाव बढ़ाने के लिए एक बड़ा फ्रेमवर्क देना है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके न्यूजीलैंड के समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन ने शनिवार को ऑकलैंड में बड़े स्तर पर बातचीत की। इस बातचीत में वे भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमत हुए।
-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा।
-
नोवाक जोकोविच को विंबलडन के पुरुष एकल के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जैनिक सिनर के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, जोकोविच ने संन्यास की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह विंबलडन में कम से कम एक बार और लौटना चाहेंगे।
-
शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या, परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।
-
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने पोक्सो एक्ट के आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के अलावा आरोप लगाने वाली नाबालिग, उसकी मां और नानी की हत्या की है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के विदेश दौरे के आखिरी पड़ाव में न्यूजीलैंड पहुंचे हुए हैं। उनके छह दिवसीय दौरे का आज आखिरी दिन है।
-
स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को रोमांच से भरे मुकाबले में 2-1 से हराया।
-
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यात्रा व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाली एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ता) उत्तराखंड पुलिस की टीम को शुक्रवार को उनकी ड्यूटी पूर्ण होने पर श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट द्वारा सम्मानपूर्वक सम्मानित एवं भावभीनी विदाई दी गई।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एक्टर शेखर सुमन के सहयोगी से जुड़े एक मामले में धर्मेश संघानी द्वारा चलाई जा रही कंपनी 'कलानी इम्पेक्स' के ठिकानों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई बिना जानकारी वाली विदेशी संपत्ति और संदिग्ध क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजेक्शन को लेकर की गई।
-
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने विंबलडन 2026 के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में मुकाबले में ज्वेरेव ने आर्थर फेरी को 7-6(0), 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई।
-
अमेरिकी-ईरान में जारी तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान ने मसले के हल के लिए 'बातचीत' जारी रखने का अनुरोध किया है। हालांकि अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि युद्धविराम खत्म हो चुका है।
-
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 1998 के दतिया कोऑपरेटिव रूरल डेवलपमेंट बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) धोखाधड़ी मामले में अपनी सजा को चुनौती दी थी। इस फैसले से मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव के तय कार्यक्रम के अनुसार होने का रास्ता साफ हो गया है।
-
कुवैत की यात्रा पूरी करने के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ओमान पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।
-
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने अपने 'यूजरनेम' फीचर को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) द्वारा जारी नोटिस का जवाब भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले व्हाट्सऐप भी सरकार को अपना जवाब सौंप चुका है।
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश और बिहार में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.