लेटेस्ट - पेज 299
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामले में अब जांच और पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया ने नया मोड़ ले लिया है।।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को दो पैन कार्ड रखने के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा पहले तय की गई 7 साल की सजा को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने बढ़ाकर 10 साल कर दिया है।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। रूबियो ने पीएम मोदी से द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक सहयोग, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। गैरतगंज तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी गढ़ी के ग्राम सगौर में शनिवार सुबह 2 सगी बहनों समेत तीन मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई।
चार दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो कोलकाता से नई दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक तस्वीर जारी कर इसकी जानकारी दी।
27 मार्च 2026 को पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (एसएईडी) में की गई कटौती से चालू वित्त वर्ष में केंद्र सरकार के खजाने पर करीब 30,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ा। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों का असर उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया और यह बोझ सरकार ने खुद उठाया।
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों आगामी फिल्म 'मां बहन' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे एक सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं।
गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा खतरा शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी का होता है। डॉक्टर भी बार-बार लोगों को ऐसी चीजें खाने-पीने की सलाह देते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा बनाए रखें।
अभिनेता वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिल रही है। यह मजेदार कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक दिलचस्प प्रेम-त्रिकोण पर आधारित है।
सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल ने जहां लोगों के काम को आसान बनाया है, वहीं इसके गलत इस्तेमाल को लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। पिछले कुछ समय में कई फिल्मी सितारों की फर्जी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए हैं, जिनमें एआई की मदद से उनके चेहरे और तस्वीरों को बदला गया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का यह दौरा भारत-चीन सीमा से सटे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिसंबर 2023 के संसद सुरक्षा चूक मामले में यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत 13 हजार पन्नों की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट अदालत में दाखिल की है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शुक्रवार को शादी समारोह में जमकर हंगामा और बवाल हुआ। जयमाला के दौरान एक युवती पुलिस के साथ पहुंचकर दूल्हे को अपना मंगेतर बताने का दावा करने लगी।
इंडिगो एयरलाइन ने शनिवार को दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। राष्ट्रीय राजधानी में आंधी और बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए एयरलाइन ने कहा कि खराब मौसम के कारण उड़ानों के आगमन और प्रस्थान पर असर पड़ सकता है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम ने ऑटो पार्ट्स के क्षेत्र में चल रहे नकली उत्पादों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोल बाग की तीन थोक दुकानों से यूएनओ मिंडा ब्रांड के 10,650 नकली स्विच बरामद किए हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ईरान-अमेरिका के बीच स्थायी संघर्ष विराम को लेकर चर्चा जारी है। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी खूब हो रही है।
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा और आगजनी की घटना में शामिल एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है, जो जैतीखेड़ा, थाना कल्याणपुर, जनपद फतेहपुर तथा वर्तमान निवासी चोटपुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है।
नीट पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे महाराष्ट्र के लातूर में करोड़ों की संपत्ति के खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में आरसीसी क्लासेस से जुड़े शिवराज मोटेगांवकर का लग्जरी बंगला अब जांच एजेंसियों और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित रद्द हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए रिफंड सुविधा शुरू कर दी है। छात्र अब परीक्षा शुल्क की वापसी के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने बैंक खाते का विवरण जमा कर सकते हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली में बिना सरकारी मदद वाले प्राइवेट स्कूल नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ा सकते हैं।
मशहूर अभिनेत्री श्रिया ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्रियों उर्मिला मातोंडकर, सोनाली बेंद्रे और श्रिया पिलगांवकर के साथ मराठी नाटक 'असेन मी नसेन मी' देखा। इन सभी अभिनेत्रियों ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस खास शाम की कुछ झलकियां साझा कीं।
चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से करीब 82 लोगों की मौत हो गई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना पर दुख जताते हुए लापता लोगों की तलाश करने और घायलों के इलाज को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत की खबरों से बाजार की धारणा मजबूत हुई, जिसके चलते इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम कर दिया। एजेंसी ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 2.25 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत 11.25 करोड़ रुपए है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 22 मई 2026 को मेसर्स पलपाप इचिनीची सॉफ्टवेयर इंटरनेशनल लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ सेंथिल कुमार, पी.ए. सासी कुमार और पी. थंजई चेजियन को दोषी करार दिया।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है, जब कीमतों में बदलाव किया गया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत कोलकाता से की, जहां उन्होंने 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' का भी दौरा किया।
भारत के एमएसएमई अब क्वालिटी और स्वाद के ग्लोबल स्टैंडर्ड पर अपनी एक मजबूत पहचान बना रहे हैं। इसका सबूत यह है कि फ्लेवर्ड आइस्ड टी प्रीमिक्स की पहली एक्सपोर्ट खेप भोपाल से स्विट्जरलैंड भेजी गई है।
छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग की मैदानी टीम पूरी सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रही है।
अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने ट्रंप प्रशासन से अंतरराष्ट्रीय छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए मौजूदा वीजा ढांचे को बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि प्रस्तावित प्रतिबंध अमेरिका की तकनीकी बढ़त, आर्थिक प्रतिस्पर्धा और अनुसंधान नेतृत्व को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


