लेटेस्ट - पेज 296
-
इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लिश टीम ने नॉर्वे को 2-1 से शिकस्त दी।
-
सेंटर कोर्ट पर खेले गए रोमांचक 'ऑल-चेक' फाइनल में शनिवार को नौवीं वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा ने हमवतन कैरोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर अपना पहला विंबलडन विमेंस सिंगल्स खिताब जीता।
-
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य में नए उद्योगों की स्थापना हेतु सरकार द्वारा जमीन मालिकों से सीधे भूमि खरीदने की नीति की घोषणा की है।।
-
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को श्रीगंगानगर में एक 13 साल की लड़की के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस तरह के गंभीर अपराधों के दोषियों को शहर के चौराहों पर सबके सामने सरेआम फांसी की सजा देने के लिए एक सख्त कानून बनाने की पुरजोर मांग की है।
-
हिंदी फिल्म जगत को नए मुकाम पर पहुंचाने में अभिनेत्रियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी कड़ी में सुलक्षणा पंडित एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, दमदार अभिनय और सुरीली आवाज के जादू से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
-
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एवं कर्नाटक के सह-प्रभारी अभिषेक दत्त ने शनिवार को सूरत दौरे के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने राम मंदिर चंदे से जुड़े कथित विवाद, पंजाब कांग्रेस की स्थिति, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर प्रकरण पर पार्टी का पक्ष रखा।
-
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात (एआईएमजे) के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित ढाका मैप विवाद, वंदे मातरम व राष्ट्रगान पर जारी नई गाइडलाइंस, महिलाओं को लेकर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा दिए गए विवादित बयान और उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा मदरसों की सरकारी ग्रांट बंद करने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।।
-
बिहार के गया जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गया पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिमरौरा गांव से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
-
जमात-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद सलीम इंजीनियर ने उत्तराखंड सरकार के मदरसों को ग्रांट (अनुदान) बंद करने के फैसले, सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान और अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए जंग पर प्रतिक्रिया दी।।
-
17 वर्षीय पृथिका प्रदीप ने शनिवार को मैड्रिड में आयोजित आर्चरी वर्ल्ड कप के स्टेज 4 में सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। उन्होंने महिलाओं के कंपाउंड टीम इवेंट में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने से ठीक पहले, व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर यह सफलता अर्जित की।
-
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड-129 के पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद अंजन दास और उनके सहयोगी भोला सरकार को एक गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
-
लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड की पहली पारी को महज 170 रनों पर समेटते हुए 115 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की टीम को सस्ते में आउट करने में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने मुख्य भूमिका निभाई, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए।
-
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के समीप हुए दर्दनाक नाव हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों की सूची को भारतीय दूतावास ने जारी कर दिया है। दूतावास के मुताबिक, यह सूची उन्हें वियतनामी अधिकारियों से मिली है।
-
अमेरिकी तकनीकी कंपनी मेटा ने अपनी नई एआई इमेज जनरेशन सुविधा को इसकी शुरुआत के महज तीन दिन बाद ही बंद कर दिया है। यह निर्णय उस समय लिया गया, जब इस फीचर को लेकर दुनिया भर में गोपनीयता से जुड़े गंभीर सवाल खड़े होने लगे और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं, गोपनीयता विशेषज्ञों तथा कई संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया।
-
पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा- 2026 के तहत देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। दुर्गम पर्वतीय रास्तों और संवेदनशील सुरक्षा हालातों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने पूरे यात्रा मार्ग पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।
-
वियतनाम में घटित हुई नौका दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया है। इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और साथ ही बताया कि भारतीय दूतावास की तरफ से हर मुमकिन सहायता मुहैया कराई जा रही है।
-
उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार दोपहर को नारायणबगड़ के एक सरकारी अस्पताल परिसर में क्षतिग्रस्त दीवार के गिरने से उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
-
झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित खतरनाक चुटूपालू घाटी में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।
-
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने विभिन्न मसलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उत्तराखंड के मदरसों को ग्रांट देने का निर्णय, राम मंदिर के चंदे से जुड़ा विवाद, बहुविवाह को लेकर असम सरकार का फैसला और वंदे मातरम एवं जन-गण-मन पर गृह मंत्रालय (एमएचए) के दिशानिर्देश शामिल हैं।
-
'पुरी रथ यात्रा-2026' के मद्देनजर ओडिशा पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईडी-सीबी) ने व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस वर्ष रथ यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पुरी पहुंचने की संभावना है।
-
ईरान के वर्तमान सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने दिवंगत पिता अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के बाद सार्वजनिक संदेश जारी किया है। टेलीग्राम और इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट 'रहबर डॉट आईआर' पर भी शोक संदेश पोस्ट किया।
-
अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे शनिवार को अपनी फिल्म 'लेनिन' की सक्सेस मीट के दौरान भावुक हो गईं। उन्होंने अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया कि वे उन्हें लगातार मोटिवेट करते रहे।
-
नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े मामले में 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां अटैच (कुर्क) की हैं।
-
'फीफा वर्ल्ड कप 2026' के अंतिम क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से होगा। यह मुकाबला कैनसस सिटी स्टेडियम में रविवार सुबह 6.30 बजे (भारतीय समय के अनुसार) से खेला जाएगा।
-
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचाकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
-
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भविष्य अब विकास, पर्यटन, लोकतंत्र, विश्वास और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा है, न कि अलगाववाद की पुरानी राजनीति से।
-
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) देशों से टिकाऊ, मजबूत, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की।।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय समुदाय को शनिवार को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गुरुग्रंथ साहिब, चारों साहिबजादों और उनकी माता गुजरी के शौर्य, साहस, और बलिदान को याद किया।
-
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की मांग में सुधार शुरू हो गया है। मई में तेल की मांग घटकर 9.79 करोड़ बैरल प्रतिदिन (97.9 मिलियन बैरल प्रतिदिन) रह गई थी, जो एक साल पहले की तुलना में 53 लाख बैरल प्रतिदिन कम थी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.