लेटेस्ट - पेज 294
खैबर पख्तूनख्वा के मर्दान में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। यह दुर्घटना स्वात मोटरवे के खोरो कोटाय सईदाबाद इलाके में हुई।
वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,073.61 अंक या 1.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,488.96 और निफ्टी 312.40 अंक या 1.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,031.70 पर बंद हुआ।
असम सरकार में मंत्री अरूप बोरा ने सोमवार को राज्य विधानसभा में 'यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी, असम, 2026' बिल पेश किया। इस बिल में राज्य के सभी निवासियों के लिए शादी, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप को नियंत्रित करने वाले एक ही नागरिक कानूनी ढांचे का प्रस्ताव किया गया है, जबकि अनुसूचित जनजातियों को उनके संवैधानिक सुरक्षा उपायों की रक्षा के लिए इससे बाहर रखा गया है।
आगामी त्योहार ईद उल-अज़हा के मद्देनज़र गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम मे थाना दनकौर परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बांग्लादेश के तंगैल जिले के कालीहाटी उपजिला में सोमवार तड़के जमुना ब्रिज के पूर्वी छोर के पास लोहे की सरियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
भारत की क्रिएटर अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और 2020 से 2026 की शुरुआत में क्रिएटर से जुड़ी जॉब पोस्टिंग में 919 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
ओटीटी की दुनिया में कई बड़े फिल्मी सितारे नए और चुनौतीपूर्ण किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बिल्कुल नए और पहले से अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं।
कोयंबटूर में नाबालिग बच्ची की हत्या के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का रुख सख्त है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जघन्य अपराधों करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत मामले दर्ज किए जाएं, तेजी से जांच की जाए, प्रभावी ढंग से मुकदमा चलाया जाए और कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने पहुंचे। उनके साथ पत्नी जेनेट डी. रूबियो, अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल और भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर भी थे।
कोलकाता के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा मुख्यालय में 'जनता दरबार' में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसको लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है।
आजकल फिल्मी सितारे सिर्फ अपने काम को लेकर ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी और रोजमर्रा की आदतों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने एक खास पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एक अदालत ने सोमवार को बड़ी राहत दी है। गोपालगंज की एक अदालत ने अश्लील नृत्य और हथियार लहराने वाले एक मामले में फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत बनी हुई है और कुछ लोग भारत में डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और इससे जनता का विश्वास कम होता है।
झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में अपनी बेटी के कथित प्रेम संबंध से नाराज एक पिता ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) एक ऐसा संगठन जिसका काम सिर्फ आतंक फैलाना ही नहीं, बल्कि यह पाकिस्तान के एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार टीटीएच एक प्रोपेगेंडा फैलाने वाला संगठन है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खांडेह गांव में रामजानकी मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया।
अभिनेत्री जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता ने अमेरिका की प्रतिष्ठित कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है। इस खास पल को सेलिब्रेट करते हुए जूही ने सोशल मीडिया पर बेटे के लिए खास पोस्ट किया।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां ईरान टोल नहीं वसूलेगा, लेकिन जो सेवाएं दी जाएंगी उनके लिए "उचित मूल्य" लेना सामान्य बात है।।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम हाफीजपुर स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 से 25 झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।
अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन नई ड्रामा सीरीज लेकर आ रहे हैं। यह सीरीज महत्वाकांक्षा, लालच और जल्दी अमीर बनने के सपनों पर आधारित है।
देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
दिल्ली जिमखाना क्लब ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें लुटियंस दिल्ली स्थित सफदरजंग रोड पर बने क्लब के परिसर को “सार्वजनिक सुरक्षा” के नाम पर अपने कब्जे में लेने की बात कही गई है।।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कोंकण क्षेत्र से सतारा जा रहे एक पर्यटक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।
मध्य पूर्व में जारी संकट का असर अब देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, भारत में ईंधन के दाम में वृद्धि तेल आयातक देशों में सबसे कम बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर एक बार फिर भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की गई है। पाकिस्तान से जुड़े एक प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया हैंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर यह झूठ परोसा है।
मध्यप्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई का फैसला लिया है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वीएम पंचोली की बेंच ने की।
पूर्वी जिला पुलिस के ऑटो चोरी रोधी दस्ते (एएटीएस) ने दिल्ली के मधु विहार इलाके से संचालित हो रहे एक ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है।।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिलकर सभी की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान पर सरकार का पूरा जोर है।
मुंबई-आगरा हाईवे पर कई वाहनों की भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हो गए।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


